Dailyhunt
गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में साइकिल रैली का आयोजन

गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में साइकिल रैली का आयोजन

रेली,01मई। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कल "साइकिल रैली" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ समाज, स्वच्छ पर्यावरण एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

यह रैली विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन से सायं 5:00 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. के. पी. सिंह, परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह , प्रो. एस एस बेदी, प्रो. यतेन्द्र कुमार, डॉ. सौरभ मिश्रा, डॉ. अतुल कटियार, सुधांशु शर्मा रामप्रीत मनोज पांडेय आदि की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अजय यादव द्वारा किया गया।

रैली में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने "पैडल चलाएं, कदम बढ़ाएं, बदलाव लाएं" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Lucknow Tribune