Dailyhunt
जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की करी बैठक

जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की करी बैठक

रेली,30अप्रैल।जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने शाहजहांपुर से झुमका तिराहा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों को नियंत्रित करने हेतु आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि सड़क पर साइनेज बोर्ड और रम्बल स्ट्रिप लगाकर दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जाए।

बैठक में धनेटा फाटक के पास टोल बचाने के लिए वाहनों द्वारा वैकल्पिक मार्ग अपनाने का मुद्दा उठाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी निगरानी रखने और उस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अवगत कराया गया कि जलकल विभाग की पाइप लाइनों से कहीं-कहीं पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, पुलिस अधीक्षक यातायात मो0 अकमल खान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Lucknow Tribune