Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जिलाधिकारी ने पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की करी समीक्षा

जिलाधिकारी ने पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की करी समीक्षा

रेली, 03 जुलाई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज पी0एम0 सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बैंकों में लोन स्वीकृत करने की समस्या है इस समस्या का निदान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोन स्वीकृत किया जाए।

जिन बैंक की लोन स्वीकृत की पेंडेंसी अधिक है उसे शीघ्र निस्तारित करें और कोई भी फाइल अधिक समय तक पेंडिंग में ना रखी जाए।

बैठक में निर्देश दिए गए कि पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत तहसील तथा विकासखण्ड स्तर पर कैंप लगाये जाएं, जिससे अधिक से अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सके।

बैठक में उन्होंने समस्त बैंकर्स को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग जिस वेंडर्स का लोन रिजेक्ट करें उसे उसका कारण अवश्य बताएं व वेंडर्स के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा प्रयास करें कि पीएम सूर्य घर तथा सी.एम. युवा योजना में ऋण के आवेदन लंबित ना रहे

बैठक में जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष सिंह, पी.ओ नेडा सहित समस्त बैंकर्स उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Lucknow Tribune