Dailyhunt
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन

रेली, 29अप्रैल। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग में आगामी 5 मई को आयोजित होने वाले 'यूथ पार्लियामेंट' कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया, जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया।
​इसी अवसर पर गुजरात समारोह के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजयी छात्रों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह एवं खेल सचिव एस.एस. बेदी सिंह ने संयुक्त रूप से विजेता छात्रों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. तुलिका सक्सेना द्वारा किया गया।
​इस गरिमामयी अवसर पर डॉ. पी.बी. सिंह, डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. त्रिलोचन शर्मा और डॉ. सौरभ वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और भविष्य के आयोजन के प्रति नई ऊर्जा के साथ हुआ।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Lucknow Tribune