Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
श्रमिक दिवस के अवसर पर 28 अप्रैल से 02 मई 2026 तक श्रमिकों हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान

श्रमिक दिवस के अवसर पर 28 अप्रैल से 02 मई 2026 तक श्रमिकों हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान

रेली, 28 अप्रैल। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में शासन के आदेशों के क्रम में श्रमिक दिवस के अवसर पर 28 अप्रैल से 02 मई 2026 तक श्रमिको के स्वास्थ्य हित संबंधी विशेष अभियान चलाये जाने हेतु बैठक आयोजित कि गयी।

बैठक में उपायुक्त श्रम द्वारा अवगत कराया गया कि इस दौरान श्रमिकों के आवासों एवं कार्यस्थलों पर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे तथा क्षय रोग, कैंसर और एचआईवी जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी साथ ही ओआरएस और सेनेट्री नैपकिन का वितरण भी किया जाएगा।

श्रमिकों का नेत्र परीक्षण कर मोतियाबिंद के मरीजों की जांच कर उनका ऑपरेशन जिला अस्पताल में कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि श्रमिकों को भीषण गर्मी /हीट वेव से बचाव हेतु जागरूक किया जाए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विश्राम सिंह, उपायुक्त श्रम साहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Lucknow Tribune