Indian Army Recruitment: भारतीय सेना ने युवाओं के लिए नई भर्ती (sarkari naukri) निकाली है। इसमें नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा के पद हैं। देश सेवा का सपना देखने वालों के लिए यह मौका है।
सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर फॉर्म भरें। विज्ञान विषय से 12वीं पास होना जरूरी है। फार्मेसी की डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती (govt jobs 2026) में 1 अप्रैल तक आवेदन कर सकते
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट (Soldier Technical NA/NA Vet)
शैक्षणिक योग्यता: भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी (Physics, Chemistry, Biology, English) के साथ 12वीं/इंटरमीडिएट उत्तीर्ण।
अंक: कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक होना अनिवार्य है।
वैकल्पिक: यदि आपने बॉटनी और जूलॉजी के साथ पढ़ाई की है, तो भी आप पात्र हैं।
2. सिपाही फार्मा (Sepoy Pharma)
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास होने के साथ-साथ D.Pharma (न्यूनतम 55% अंक) या B.Pharma (न्यूनतम 50% अंक) उत्तीर्ण होना चाहिए।
पंजीकरण: उम्मीदवार का स्टेट फार्मेसी काउंसिल या फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के साथ पंजीकृत होना आवश्यक है।
3. आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु: 17.5 साल
अधिकतम आयु: 25 साल
आयु में छूट: सरकारी नियमों के अनुसार विशेष श्रेणियों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
ऑनलाइन परीक्षा (CEE): सबसे पहले आपकी कंप्यूटर पर लिखित परीक्षा होगी। इसमें आपकी पढ़ाई और जनरल नॉलेज की जाँच की जाएगी।
फिजिकल टेस्ट (PFT): पास होने वालों को दौड़ लगानी होगी। इसमें बीम (पुश-अप्स) और दूसरी शारीरिक कसरतें भी शामिल हैं।
शरीर की नाप (PMT): यहाँ आपकी लंबाई, वजन और सीने की चौड़ाई नापी जाएगी। सेना के तय मानकों पर खरा उतरना जरूरी है।
ढलने की क्षमता (Adaptability Test): इसमें देखा जाएगा कि आप सेना के माहौल और अनुशासन को झेल सकते हैं या नहीं।
मेडिकल चेकअप: आखिर में डॉक्टरों की टीम आपके शरीर और दिमाग की पूरी जाँच करेगी। पूरी तरह फिट होने पर ही भर्ती पक्की होगी।
आवेदन के लिए डाक्यूमेंट
10वीं और 12वीं की मार्कशीट।
D.Pharma/B.Pharma डिग्री और पंजीकरण प्रमाण पत्र।
निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)।
जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)।
सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।
आवेदन कैसे करें?
भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएँ।
होमपेज पर "Agnipath/Regular Cadre" टैब के अंतर्गत पंजीकरण (Registration) लिंक पर क्लिक करें।
अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
आवश्यक डाक्यूमेंट जैसे फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र स्कैन करके अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
फॉर्म को 'Submit' करने से पहले एक बार पुनः जांच लें।
भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
NPCIL Recruitment 2026: ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट के लिए 337 पदों पर भर्ती
देश के 67% ग्रेजुएट बेरोजगार, नौकरी का संकट ही नहीं
CG Vyapam: 5 बड़ी प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल
MPESB Vacancy: एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, आवेदन की तरीख बढ़ी

