आज PBKS और RCB के बीच मुकाबला, पंजाब ने टॉस जीता,गेंदबाजी चुनी
IPL में रविवार का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच है। धर्मशाला के मैदान पर पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर की टीम इस मैदान पर पिछले 15 साल से बेंगलुरु को नहीं हरा सकी। पंजाब को आखिरी जीत 2011 में मिली थी। 2024 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 60 रन से बेंगलुरु ने जीता था। बेंगलुरु लगातार दो मैच जीतकर प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच गई है। पंजाब पांच हार के बाद दबाव में है। पिछले सीजन में बेंगलुरु ने पंजाब को तीन बार हराया था।
कोलकाता ने गुजरात को 29 रन से हराया
शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को हराया। कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की और 247 रन बनाए। गुजरात ने 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए। कोलकाता को यह 12 मैचों में 5वीं जीत है। टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। गुजरात 16 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
ईडन गार्डन्स में आज GT और KKR की टीम आमने-सामने
IPL 2026 का 60वां मैच आज खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। मुकाबला ईडन गार्डन्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। कोलकाता को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत जरूरी है। गुजरात टाइटंस जीत के साथ टॉप-2 में जगह पक्की करना चाहती है।
लखनऊ ने चेन्नई को सात विकेट से हराया
लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया। लखनऊ ने 188 रन का टारगेट 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया। चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए।
मिचेल मार्श ने 38 गेंदों में 90 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 7 छक्के शामिल थे। जोस इंग्लिस ने 36 रन बनाकर 135 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी निभाई। निकोलस पूरन ने 17 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे और 17वें ओवर में अंशुल कंबोज पर लगातार चार चौके मारे।
चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी और स्पेंसर जॉनसन को 1-1 विकेट मिला। लखनऊ के बल्लेबाजों पर गेंदबाज दबाव नहीं बना सके। अंशुल कंबोज सबसे महंगे साबित हुए और 2.4 ओवर में 63 रन लुटाए।
लखनऊ में आज LSG और CSK की टीम आमने-सामने
IPL 2026 का 59वां मैच CSK और LSG के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। प्ले-ऑफ में बने रहने के लिए चेन्नई के लिए यह मुकाबला अहम है। टीम ने पिछले तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पांचवां स्थान पाया है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया
मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। अंतिम ओवर में मुंबई को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे, जिसे टीम ने पूरा किया। जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। पंजाब की यह लगातार पांचवीं हार है। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
आज धर्मशाला में मुंबई-पंजाब के बीच मुकाबला
गुरुवार यानी आज IPL में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला होगा। यह मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। पंजाब पर लगातार चार मैच हारने का दबाव होगा। मुंबई इंडियंस उसके लिए चुनौती बन सकती है। मुंबई ने पिछले मैच में बेंगलुरु को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, बेंगलुरु को भुवनेश्वर के छक्के से जीत मिली। पंजाब की सबसे बड़ी समस्या उसकी गेंदबाजी है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसे स्वीकार किया। उन्होंने कहा था, टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में बैटर्स के प्रदर्शन ने गेंदबाजी की कमजोरियों को छुपा दिया था, लेकिन अब यह चिंता का विषय बन गई हैं।
आज कोलकाता और बेंगलुरु के बीच मुकाबला
ipl 2026 का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। बेंगलुरु 14 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। रॉयल चैलेंजर्स के लिए यह मैच प्ले-ऑफ में स्थान सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं, कोलकाता को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत जरूरी है।
दिल्ली ने पंजाब को तीन विकेट से हराया
IPL में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। यह पंजाब की लगातार चौथी हार है। दिल्ली ने धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। दिल्ली ने यह टारगेट 19वें ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जवाब में दिल्ली ने 17 ओवर के बाद 5 विकेट पर 175 रन बनाए हैं। आशुतोष शर्मा क्रीज पर हैं। डेविड मिलर 51, अक्षर पटेल 56, ट्रिस्टन स्टब्स 12, साहिल परख 13, केएल राहुल 9 और अभिषेक पोरेल 5 रन बनाकर आउट हुए।
धर्मशाला में आज दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबला
आईपीएल 2026 में सोमवार को 55वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा। दिल्ली को पंजाब से पिछला मैच 6 विकेट से हारकर अब हिसाब बराबर करने का मौका मिलेगा। दिल्ली ने 11 में से 8 मैच हारे हैं। एक और हार से वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। पंजाब किंग्स फिलहाल 8वें स्थान पर है। टूर्नामेंट की शुरुआत में अजेय रही पंजाब भी दबाव में है। टीम लगातार 3 मैच हार चुकी है और अब वापसी की चुनौती है।
बेंगलुरु ने मुंबई को 2 विकेट से हराया, MI प्लेऑफ रेस से बाहर
मुंबई इंडियंस IPL की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। उसे रविवार के दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 विकेट से हराया। इस हार के बाद मुंबई अगले 3 मैच जीतकर भी 12 अंक तक नहीं पहुंच सकेगी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। बेंगलुरु ने 167 रन का टारगेट 20वें ओवर में चेज किया। आखिरी बॉल पर रसिख सलाम ने दो रन लेकर टीम को टॉप पर पहुंचा दिया।
चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया
लखनऊ सुपर जायंट्स IPL के प्लेऑफ से बाहर हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे रविवार के पहले मैच में 5 विकेट से हराया। इस हार के बाद ऋषभ पंत की टीम 12 अंक तक ही पहुंच सकती है। चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। चेन्नई ने 204 रन का टारगेट 19.2 ओवर में 5 विकेट पर चेज किया। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने दो छक्के मारकर टीम को जीत दिलाई।
आज लखनऊ और चेन्नई के बीच मुकाबला, CSK ने जीता टॉस
आईपीएल में रविवार का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया गया। लखनऊ में जोश इंग्लिस और आवेश खान की वापसी हुई है।
गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया
गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में चौथी जीत हासिल की। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। रवींद्र जडेजा 38 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल पर 36 रन बनाए। गुजरात के राशिद खान ने 33 रन देकर 4 विकेट लिए। जेसन होल्डर को 3 और कगिसो रबाडा को 2 विकेट मिले।
आज गुजरात और राजस्थान की टीम आमने-सामने
IPL 2026 का 52वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। फैंस की नजरें युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। उन्होंने पिछले साल गुजरात के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया था। गुजरात टाइटंस को पॉइंट टेबल में राजस्थान को पीछे छोड़ने का मौका है। दोनों टीमों के 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार हैं। राजस्थान चौथे और गुजरात पांचवें स्थान पर है। गुजरात पिछले तीन मैचों में जीत चुकी है। राजस्थान ने पिछले पांच में से तीन मैच हारें हैं।
KKR ने DC को 8 विकेट से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL में चौथी लगातार जीत हासिल की। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। दिल्ली की हार के बाद प्लेऑफ रेस से बाहर होने की संभावना है। कोलकाता की उम्मीदें अभी कायम हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। कोलकाता ने 143 रन का टारगेट 14.2 ओवर में 2 विकेट पर हासिल किया। ओपनर फिन एलन ने नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने 47 गेंदों में 5 चौके और 10 छक्के लगाए। कैमरन ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे।
आज दिल्ली और कोलकाता की टीम आमने-सामने
आज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दिल्ली को प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए चारों मैच जीतने होंगे। दिल्ली 10 मैचों में 8 अंक लेकर सातवें नंबर पर है। वहीं KKR को अगले दौर में पहुंचने के लिए सभी पांच मैच जीतने होंगे।
आज लखनऊ और बेंगलुरु के बीच मुकाबला
आज IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच शाम 7:30 बजे से इकाना स्टेडियम में होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। बेंगलुरु को पिछला मैच गुजरात टाइटंस से 4 विकेट से हार मिली थी। रजत पाटीदार की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार 6 हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच चुकी है। यह मुकाबला उसके लिए साख बचाने जैसा होगा।
हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराया
सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया। इस जीत से हैदराबाद आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा। पंजाब को तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। पंजाब अब दूसरे नंबर पर है। राजीव गांधी स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 235 रन बनाए। पंजाब 236 रन के लक्ष्य को 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन बनाकर नहीं पा सका।
आज हैदराबाद और पंजाब की टीम होगी आमने-सामने
IPL 2026 के 49वें मुकाबले में 6 मई को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद भिड़ेंगे। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। पंजाब ने लगातार 6 मैच जीतने के बाद दो मुकाबलों में हार मानी है। हैदराबाद टीम घर में पंजाब की कमजोरियों का फायदा उठाकर टॉप पर पहुंचना चाहेगी।
मुंबई ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया
मुंबई इंडियंस ने IPL में सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। यह जीत टीम की तीन लगातार हार के बाद आई। लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। मुंबई ने 229 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल किया। विल जैक्स ने आवेश खान की गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई।
वानखेड़े में आज लखनऊ और मुंबई के बीच मुकाबला
आईपीएल में सोमवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार भिड़ेंगी।
मुंबई को घर में हार मिली, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं, लखनऊ के पास प्लेऑफ में बने रहने का आखिरी मौका है। दोनों टीमों के पास 8-8 अंक हैं।
गुजरात ने पंजाब ने 4 विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस ने IPL में रविवार के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। यह उनकी लगातार तीसरी जीत है, जबकि पंजाब ने लगातार दूसरा मैच गंवाया। इस हार के बावजूद पंजाब टेबल के टॉप पर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन बनाए। गुजरात ने 164 रन का टारगेट 19.5 ओवर में 6 विकेट पर हासिल किया। वॉशिंगटन सुंदर ने मार्कस स्टोयनिस की बॉल पर छक्का मारकर जीत दिलाई।
कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर IPL 2026 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन टीम 19 ओवर में 165 रन पर सिमट गई।
166 रन के टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 47 गेंदों पर 59 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 43 रन बनाए। रघुवंशी और रहाणे के बीच 84 रन की पार्टनरशिप हुई। रिंकू सिंह ने 11 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस, शिवांग कुमार और साकिब हुसैन को 1-1 विकेट मिला।
आज हैदराबाद और कोलकाता के बीच मुकाबला, SRH ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
आज IPL में डबल हेडर खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से शुरू होगा।
चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में शनिवार को मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया। यह सीजन में दूसरी बार मुंबई को हराया गया। 23 अप्रैल को मुंबई में खेले गए मैच में चेन्नई ने 103 रन से जीत हासिल की थी। चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। कार्तिक शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट की पहली बॉल पर चौका लगाकर जीत दिलाई।
मुंबई ने चेन्नई को दिया 160 रन से टारगेट
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 160 रन का टारगेट सेट किया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। नमन धीर ने 37 गेंदों पर 57 रन बनाए। इसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। रायन रिकेल्टन ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 21 रन बनाए। चेन्नई की ओर से अंशुल कम्बोज ने 3 विकेट झटके। नूर अहमद को 2 विकेट मिले। रामकृष्ण घोष और जैमी ओवर्टन को 1-1 विकेट मिला।
आज चेपॉक में चेन्नई और मुंबई की टीम के बीच मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस शनिवार को चेपॉक में भिड़ेंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से होगा। चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का खेलना मुश्किल है। चेन्नई ने 8 में से 3 मैच जीते हैं। मुंबई ने 8 में से 2 मैच जीते हैं। हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ मुश्किल होगा। यह दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला है। 23 अप्रैल को मुंबई में चेन्नई ने 103 रन से जीत हासिल की थी।
दिल्ली ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया
दिल्ली कैपिटल्स को IPL के मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत मिली है। टीम ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली ने 226 रन का टारगेट 19.1 ओवर में 3 विकेट पर चेज किया। टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए। दिल्ली की ओर से ओपनर्स ने 110 रन की साझेदारी की, जिससे दिल्ली ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया।
आज दिल्ली और राजस्थान के बीच मुकाबला
आईपीएल 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन की पहली टक्कर होगी।
राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्कों के करीब हैं। 27 पारियों में उन्होंने 511 गेंदों पर 99 छक्के लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के लगाए थे।
सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 167 गेंदों में सबसे तेज 400 रन बना चुके हैं। राजस्थान 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ चौथे स्थान पर है। दिल्ली 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ सातवें स्थान पर है।
गुजरात ने बेंगलुरु को चार विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस ने IPL में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। टीम को मौजूदा सीजन में 5वीं जीत मिली है, जबकि बेंगलुरु तीसरा मैच हारी है। बेंगलुरु 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि गुजरात 10 अंक लेकर 5वें नंबर पर है। अहमदाबाद में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम ने 156 रन का टारगेट 15.5 ओवर में 6 विकेट पर चेज किया। राशिद खान ने सुयश शर्मा की बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।
आज बेंगलुरु और गुजरात की टीम के बीच मुकाबला
आज IPL में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें भिड़ेंगी। मुकाबला मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। यह दोनों टीमों का इस सीजन दूसरा मुकाबला होगा। पिछली बार बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया था। दोनों टीमों का यह 9वां मैच है। बेंगलुरु ने 8 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया है। बेंगलुरु आज जीतने पर 14 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच सकता है। गुजरात ने 8 में से 4 मैच जीते और इतने ही हारे हैं।हैदराबाद ने मुंबई को 6 विकेट से हराया
मुंबई इंडियंस को IPL के मौजूदा सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। उसे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया। मुंबई वानखेड़े में लगातार चौथा मैच हारी है, जबकि हैदराबाद ने सीजन में लगातार 5वां मैच जीता है।
मुंबई ने अपने होम ग्राउंड में टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन का टारगेट हासिल कर लिया।
हैदराबाद की ओर से ट्रैविस हेड ने 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ 52 बॉल पर 129 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इस साझेदारी ने रन चेज को आसान बनाया।
बेंगलुरु ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में छठी जीत दर्ज की। टीम ने सीजन के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करते हुए बेंगलुरु ने दिल्ली को सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट कर दिया। दिल्ली ने 8 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे।
दिल्ली के लिए अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाए। बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड ने 4 विकेट झटके और भुवनेश्वर कुमार को 3 विकेट मिले। 76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने सिर्फ 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। देवदत्त पडीक्कल ने नाबाद 34 और विराट कोहली ने 23 रन बनाए।
*pointer-events-auto scroll-mt-[calc(var(--header-height)+min(200px,max(70px,20svh)))]" dir="auto" data-turn-id="request-69e20d43-8f50-83a5-b1e8-98052648006b-4" data-testid="conversation-turn-66" data-scroll-anchor="true" data-turn="assistant">आज दिल्ली कैपिटल्स और बेंगलुरु के बीच मुकाबला
*pointer-events-auto scroll-mt-[calc(var(--header-height)+min(200px,max(70px,20svh)))]" dir="auto" data-turn-id="request-69e20d43-8f50-83a5-b1e8-98052648006b-4" data-testid="conversation-turn-66" data-scroll-anchor="true" data-turn="assistant">सोमवार यानी आज को दिल्ली का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। मैच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। यह दोनों टीमों का सीजन का दूसरा मैच होगा। पहले मैच में दिल्ली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 6 विकेट से जीत हासिल की थी। दिल्ली वर्तमान में पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। यह मैच उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। एक और हार उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकती है।कोलकाता ने पहला सुपर ओवर में लखनऊ को हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच टाई किया। आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने छक्का लगाकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।
सुपर ओवर में कोलकाता की ओर से सुनील नरेन ने गेंदबाजी की। उन्होंने लखनऊ को 1 रन पर रोका और दो विकेट झटके। रिंकू सिंह ने चौका लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई। इस मुकाबले में रिंकू सिंह ने 51 गेंदों पर 83 रन बनाए। उन्होंने 5 कैच लपके। रिंकू ने सुपर ओवर में ऐडन मार्करम और रोवमन पॉवेल के कैच लपके।
गुजरात ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। यह गुजरात की सीजन की चौथी जीत है। गुजरात अब 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार के साथ पांचवे स्थान पर है। चेन्नई 3 जीत और 5 हार के साथ छठे स्थान पर है।
रविवार को चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। चेन्नई की शुरुआत खराब रही और टीम 37 रन तक 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 60 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए। शिवम दुबे ने 22 रन का योगदान दिया। गुजरात के कगिसो रबाडा ने 3 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और अरशद खान को 1-1 विकेट मिला।
आज GT और CSK के बीच मुकाबला
गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। चेन्नई के महेंद्र सिंह धोनी इस मैच से बाहर हैं। वे इस सीजन एक भी मैच नहीं खेले हैं। चेन्नई ने पिछले 4 में से 3 मैच जीते हैं और टीम पांचवे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट (-0.790) कमजोर है और टीम सातवें स्थान पर है।हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया
वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स हार गए। IPL 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 229 रन का लक्ष्य हासिल किया। ईशान किशन ने 74 रन और अभिषेक शर्मा ने 57 रन बनाए। नीतीश कुमार रेड्डी ने 36 रन और हेनरिक क्लासन ने 29 रन जोड़े। जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए। वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर 103 रन बनाए। उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। ध्रुव जुरेल ने 51 रन और डोनोवन फरेरा ने 16 गेंदों पर 33 रन बनाए।पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया
पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में सातवीं जीत हासिल की। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 264 रन बनाए। पंजाब ने 265 रन का लक्ष्य 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। यह IPL का सबसे बड़ा सफल रन चेज था। पंजाब 7 मैचों में 7 जीत के साथ टॉप पर है। दिल्ली की 7 मैचों में चौथी हार थी।आज DC और PBKS की टीम आमने-सामने
IPL 2026 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया। पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंकों के साथ टॉप पर है। उसने 5 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश से रद्द हो गया था। दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ छठे स्थान पर है।चेन्नई ने 207 रन बनाए
मुंबई इंडियंस को IPL में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स ने 103 रन से उसे हराया। चेन्नई ने 207 रन बनाए, जिसमें संजू सैमसन की शतक और अकील हुसैन के 4 विकेट प्रमुख रहे। मुंबई 104 रन पर सिमट गई, जिससे चेन्नई की यह जीत सबसे बड़ी साबित हुई।
----------------------
मुंबई इंडियंस ने IPL सीजन में लगातार 4 मैच हारने के बाद जीत हासिल कर ली है। टीम ने सोमवार को गुजरात टाइटंस पर 99 रन से हराया। यह इस सीजन की सबसे बड़ी जीत है।
अहमदाबाद में गुजरात ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात 15.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई।
आज गुजरात और मुंबई की टीम आमने-सामने
आईपीएल 2024 का 30वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। गुजरात के पास चौथी जीत का मौका है। मुंबई की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप का मौका है। वे 251 रन बना चुके हैं और हेनरिक क्लासन से 32 रन पीछे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप से 2 विकेट दूर हैं। उनके नाम 11 विकेट हैं।पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया
पंजाब किंग्स ने IPL में अपनी 5वीं जीत दर्ज की। लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर पंजाब अंक तालिका में नंबर-1 पर पहुंच गया। प्रियांश ने 93, कोनोली ने 87 रन बनाए।पंजाब ने बनाए थे 7 विकेट पर 254 रन
पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 254 रन बनाए, जो इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। प्रियांश और कोनोली ने 182 रन की साझेदारी की, जिससे पंजाब ने बड़ी जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स (RR) को 4 विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान 155/9 बना सकी। जवाब में कोलकाता ने 19.4 ओवर में टारगेट पूरा किया। रिंकू सिंह ने नाबाद 53 रन बनाए। राजस्थान की यह लगातार दूसरी हार है। टीम 8 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। कोलकाता पहली जीत के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गई है।
RR ने टॉस जीता बैटिंग का फैसला, KKR करेगा गेंदबाजीआईपीएल राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया है। मैच ईडन गार्डन्स में 3:30 बजे से शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स (RR) इस सीजन की मजबूत टीमों में शामिल है। दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है।
हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रन से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स IPL के मौजूदा सीजन में चौथा मैच हार गई है। शनिवार के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 10 रनों से हराया। राजीव गांधी स्टेडियम में 195 रन का टारगेट चेज करते हुए चेन्नई 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन तक ही पहुंच सकी। इससे पहले हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बनाए।हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच
IPL में शनिवार का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। राजीव गांधी स्टेडियम में CSK ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी।
SRH ने एक ओवर के बाद बगैर नुकसान के 4 रन बना लिए हैं। टीम से ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा पिच पर हैं। चेन्नई से मैथ्यू शॉर्ट ने पहला ओवर फेंका।
DC ने RCB को 6 विकेट से हराया
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL के रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। DC को आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे और टीम ने 1 बॉल रहते टारगेट हासिल कर लिया।
टॉस हार कर बैटिंग कर रही बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.5 ओवर में 6 विकेट रहते टारगेट चेज कर लिया।
आज RCB-DC की टीम आमने-सामने
आईपीएल 2026 में आज दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होगा। यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है।
गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस ने IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया। अहमदाबाद में 181 रन का टारगेट गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। टॉस जीतकर बैटिंग कर रही कोलकाता 20 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई। GT तीसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर आ गई है, जबकि KKR सबसे निचले पायदान पर है। टीम को पहली जीत की तलाश है।
KKR ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, GT करेगा गेंदबाजी
IPL 2026 का 25वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। फिल एलन की जगह टिम साइफर्ट को मौका मिला है। गुजरात ने कोई बदलाव नहीं किया है। कोलकाता ने 5 मैच खेले हैं। उसे 4 में हार और 1 मैच बारिश के कारण रद्द हुआ। गुजरात ने 4 मैच खेले हैं। उसे 2 में जीत और 2 में हार मिली है। टीम ने पिछले दो मैचों में दिल्ली और लखनऊ को हराया।
पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराया
पंजाब किंग्स ने IPL में चौथी जीत हासिल की। टीम ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। यह पंजाब की मुंबई पर तीसरी जीत है। वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब ने 196 रन का टारगेट 16.3 ओवर में 3 विकेट पर पूरा किया। मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए। इस जीत से पंजाब टॉप पर पहुंच गया। टीम के पास 9 अंक हो गए हैं।
आज पंजाब और मुंबई की टीम आमने-सामने
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे आमने-सामने होंगी। टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार खेलेंगी। पिछली बार दोनों टीमें दो बार भिड़ी थीं, और लखनऊ ने दोनों बार जीत हासिल की थी। लखनऊ इस सीजन में 4 में से 3 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है। आज जीत से टीम को पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का मौका मिलेगा। मुंबई ने 4 में से 1 मैच जीता है।
बेंगलुरु ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL सीजन में चौथी जीत हासिल की। टीम ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। बेंगलुरु ने अपने होमग्राउंड में 147 रन का टारगेट 15.1 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। लखनऊ 20 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई।
आज बेंगलुरु में LSG और RCB की टीम आमने-सामने
IPL का 23वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। RCB इस मैदान पर LSG को कभी नहीं हरा पाई है। टीम इस सीजन के 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है। आज जीतने पर टीम के पास पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचने का मौका होगा। दूसरी ओर लखनऊ को 4 में से 2 मैचों में जीत मिली है।
चेन्नई ने कोलकाता को 32 रन से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL के मौजूदा सीजन में चौथी हार झेलनी पड़ी। चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे अपने होम ग्राउंड चेपॉक में 32 रन से हराया। मंगलवार को 192 रन का टारगेट चेज करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए CSK ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए।
आज चेपॉक में CSK और KKR की टीम आमने-सामने
आज IPL के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस 7:00 बजे होगा। यह दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला होगा। CSK और KKR अपना पांचवां मैच खेलेंगी। CSK ने एक मैच जीता है और वह 9वें स्थान पर है। KKR ने चार में से तीन मैच गंवाए हैं। पंजाब के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का खेलना मुश्किल है। वह पिछले मैच में स्टेडियम नहीं पहुंचे थे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने कहा कि धोनी फिलहाल होटल में हैं और टीम का समर्थन कर रहे हैं। वह जल्द ही मैदान पर नजर आएंगे।
हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया
आईपीएल 19 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स को पहली हार मिली। राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रन से जीत हासिल की। SRH के पेसर प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट लिए। कप्तान ईशान किशन ने 50 रन बनाए।
सोमवार को SRH ने बॉलिंग चुनी। टीम ने 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। ईशान ने 91 और हेनरिक क्लासन ने 40 रन बनाए। RR से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए। मेहमान टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। डोनोवन फरेरा ने 69 और रवींद्र जडेजा ने 45 रन बनाए। SRH के लिए ईशान मलिंगा ने 2 विकेट लिए।
हैदराबाद को RCB, PBKS और LSG से हार मिली थी। उन्होंने KKR के बाद RR को हराया। राजस्थान ने RCB, MI, GT और CSK को हराया था। अब उन्हें हार मिल गई। टीम अब भी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।
हैदराबाद में आज SRH और RR की टीम होगी आमने-सामने
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें सीजन का 21वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
यह दोनों टीमों का इस सीजन पहला मुकाबला होगा। राजस्थान रॉयल्स अब तक सीजन के चार मैचों में से सभी जीत चुकी है और टॉप पर है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 मैचों में से 1 जीतकर 3 मैच हार चुके हैं।
बेंगलुरु ने मुंबई को 18 रन से पीटा
मुंबई इंडियंस IPL के इस सीजन में लगातार तीसरा मैच हार गई है। उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार के दूसरे मैच में 18 रन से हराया। अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में 240 रन का टारगेट चेज करते हुए मुंबई 20 ओवर में 222 तक ही पहुंच सकी। सुयश शर्मा ने एक ओवर में दो विकेट झटके।
गुजरात ने लखनऊ को सात विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस ने IPL-19 में लगातार दूसरा मैच जीता। टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया। इकाना स्टेडियम में गुजरात ने 165 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 3 विकेट पर हासिल किया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए।
पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
पंजाब किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। टीम ने शनिवार के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बावजूद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।
न्यू चंडीगढ़ में टॉस जीतने वाली पंजाब ने 220 रन का टारगेट 18.5 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 69 रन की पारी खेली। उनके अलावा, प्रियांश आर्या ने 57 और प्रभसिमरन सिंह ने 51 रन बनाए।
हैदराबाद की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 बॉल पर 74 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। अभिषेक ने ट्रैविस हेड के साथ 50 बॉल पर 120 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह को 2-2 विकेट मिले।
राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रौंदा
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। राजस्थान ने 202 रन का टारगेट 18 ओवर में 4 विकेट पर चेज कर लिया।
वैभव सूर्यवंशी ने 26 बॉल पर 78 रन की आतिशी पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल नाबाद 81 रन बनाकर लौटे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया। इस धमाकेदार पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी के नाम एक ऐसा कीर्तिमान दर्ज हो गया है जिसे तोड़ पाना नामुमकिन सा लगता है। आरसीबी के खिलाफ इन 78 रनों की बदौलत वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और ऑरेंज कैप उनके सिर पर सज गई है।
आज KKR और LSG की टीम आमने-सामने
आज आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा। मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। कोलकाता में आज बारिश की 90% संभावना है।
यह KKR का चौथा मैच होगा। अब तक टीम ने 3 में से 2 मैच हारे हैं। पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। LSG को पिछले दो मैचों में एक जीत और एक हार मिली है।
गुजरात की पहली जीत:दिल्ली को एक रन से हराया
अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।राशिद खान ने 3 विकेट झटके। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 92 रनों की पारी खेली। उन्होंने पाथुम निसांका के साथ 76 रन की ओपनिंग साझेदारी की। राहुल ने 17वें ओवर तक बल्लेबाजी की। उनके आउट होने के बाद दिल्ली को 18 बॉल पर 45 रन की जरूरत थी। आखिर में डेविड मिलर ने 20 बॉल पर 41 रन बनाए। लेकिन, वे दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके।
राजस्थान ने मारी जीत की हैट्रिक, टेबल में टॉप पर
आईपीएल 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स ने 27 रन से हरा दिया। बारिश से प्रभावित यह मैच 11-11 ओवर का ही खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने सिर्फ 11 ओवर में 150 रन बोर्ड पर ठोक दिए। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर सिर्फ 123 रन ही बना पाई। ये इस सीजन मुंबई की टीम की लगातार दूसरी हार है। वहीं राजस्थान की टीम लगातार तीसरी जीत के साथ टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है।
राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 32 बॉल पर 77 रनों की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 39 रन बनाए। दोनों ने 80 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।
KKR और PBKS का मैच बारिश के चलते रद्द
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) का IPL मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। यह मौजूदा सीजन का पहला मैच था, जो बारिश की भेंट चढ़ा। कोलकाता में सोमवार शाम से हल्की बारिश हो रही थी। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए। तभी शाम 7:46 बजे बारिश शुरू हो गई। कप्तान अजिंक्य रहाणे 8 और अंगकृष रघुवंशी 7 रन पर नाबाद रहे। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने कैमरन ग्रीन (4 रन) और फिन एलन (6 रन) को आउट किया।
आज KKR और PBKS की टीम आमने-सामने
IPL का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि वरुण चक्रवर्ती चोटिल हैं। सुनील नरेन भी नहीं खेल रहे हैं। नवदीप सैनी को डेब्यू कैप दी गई है। रोवमन पॉवेल को मौका दिया गया है।
KKR और PBKS का यह तीसरा मैच है। कोलकाता दोनों मैच हार चुका है। पंजाब ने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं। टीम ने गुजरात और चेन्नई को हराया। बारिश मुकाबले में खलल डाल सकती है। एक्यू वेदर के अनुसार कोलकाता में शाम से बारिश हो सकती है।
RCB ने CSK 43 रन से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को IPL में तीसरी हार मिली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने CSK को 43 रन से हराया। RCB ने 250 रन बनाए, जो इस सीजन का सबसे अच्छा स्कोर है। CSK 207 रन बना सकी।
RCB के लिए टिम डेविड ने 70 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 48, फिल सॉल्ट ने 46 रन बनाए। विराट कोहली ने 28 और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और क्रुणाल पंड्या को 2-2 विकेट मिले। भुवनेश्वर ने IPL में 200 विकेट पूरे किए।
लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया
IPL के 10वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। यह लखनऊ की इस सीजन की पहली जीत थी, जबकि हैदराबाद को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
SRH के लिए हेनरिक क्लासन (62) और नीतीश कुमार रेड्डी (56) ने अर्धशतक लगाए। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए। दिग्वेश राठी और मणिमारन सिद्धार्थ को 1-1 विकेट मिला। हर्षल पटेल को ऋषभ पंत ने रन आउट किया।
आज LSG और SRH के बीच मुकाबला
आज IPL में दूसरा डबल हेडर खेला जा रहा है। पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हो रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।
दिन का दूसरा और सीजन का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7:00 बजे होगा।
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने गुजरात को 6 रन से हराया
IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आखिरी ओवर में 11 रन डिफेंड कर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा 6 रन से दिया। राशिद खान और कगिसो रबाडा के खिलाफ तुषार देशपांडे ने 4 रन ही खर्च किए।
अहमदाबाद में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी RR ने 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए। GT ने फाइट दिखाई, लेकिन टीम 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी।
राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर रवि बिश्नोई ने 4 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर और रियान पराग को 1-1 विकेट मिला। गुजरात से साई सुदर्शन ने 73 रन बनाए, लेकिन बाकी बैटर्स उनका साथ नहीं दे सके। कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए।
मुंबई को दिल्ली ने 6 विकेट से हराया
आईपीएल के 8वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। यह दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है। शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। दिल्ली ने 163 रन का टारगेट 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल किया।
आईपीएल में शनिवार का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
MI ने DC को 163 रन का टारगेट
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 163 रन का टारगेट दिया है। आईपीएल में आज दो मैच खेले जा रहे हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए।
दिल्ली ने 6 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 42 रन बनाए हैं। पाथुम निसांका और समीर रिजवी क्रीज पर हैं। केएल राहुल 1 रन बनाकर कैच आउट हुए। नीतीश राणा खाता खोले बगैर रन आउट हो गए।
PBKS की लगातार दूसरी जीत, CSK को 5 विकेट से हराया
IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार है। चेपॉक स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए। पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। PBKS के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी लगाई।
CSK ने PBKS दिया 210 रन का टारगेट
IPL के 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 210 रन का टारगेट दिया। चेपॉक स्टेडियम में शुक्रवार को PBKS ने बॉलिंग चुनी। CSK ने 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने 73, शिवम दुबे ने 45 और सरफराज खान ने 32 रन बनाए। विजयकुमार वैशाख को 2 विकेट मिले।*pointer-events-auto scroll-mt-[calc(var(--header-height)+min(200px,max(70px,20svh)))]" dir="auto" data-turn-id="request-WEB:c70f3cbb-b1fd-415b-b27f-2901732468f8-53" data-testid="conversation-turn-108" data-scroll-anchor="true" data-turn="assistant">चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने
*pointer-events-auto scroll-mt-[calc(var(--header-height)+min(200px,max(70px,20svh)))]" dir="auto" data-turn-id="request-WEB:c70f3cbb-b1fd-415b-b27f-2901732468f8-53" data-testid="conversation-turn-108" data-scroll-anchor="true" data-turn="assistant">इस सीजन का 7वां IPL मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, और टॉस 7 बजे होगा। पंजाब ने अपना पहला मैच गुजरात के खिलाफ जीता, जबकि चेन्नई को राजस्थान के खिलाफ हार मिली। CSK आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के बिना खेलेगी, दोनों इंजरी के कारण बाहर हैं।SRH ने KKR को 65 रन से हराया
IPL के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहली जीत हासिल की। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया। यह KKR की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने KKR को हराया था। SRH को बेंगलुरु से हार मिली थी।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में KKR ने बॉलिंग चुनी। हैदराबाद ने 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए। कोलकाता 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। अंगकृष रघुवंशी ने फिफ्टी लगाई। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 और वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट लिए।
SRH से हेनरिक क्लासन ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने नीतीश रेड्डी के साथ 82 रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। प्लेयर ऑफ द मैच रेड्डी ने 39 रन बनाने के बाद 2 विकेट भी लिए। ईशान मलिंगा को 2 विकेट मिले। जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए।
KKR ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, SRH करेगा बल्लेबाजी
IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच हो रहा है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में KKR ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। SRH के स्पिनर शिवांग कुमार डेब्यू कर रहे हैं।
दोनों टीमों को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हराया, वहीं कोलकाता को मुंबई इंडियंस से हार मिली।
आज KKR और SRH की टीम आमने-सामने
कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 के छठे मैच में आज अपने घर ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस 7:00 बजे होगा।
दोनों टीमों को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हराया था। कोलकाता को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिली थी।
दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट हराया
IPL के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह DC की LSG पर लगातार पांचवीं जीत है। इकाना स्टेडियम में दिल्ली ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।दिल्ली को 142 रन का टारगेट
IPL के पांचवें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 142 रन का टारगेट दिया। इकाना स्टेडियम में DC ने बॉलिंग चुनी। होम टीम LSG 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अब्दुल समद ने 36 और मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए। दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी और थंगारसु नटराज ने 3-3 विकेट लिए।आज दिल्ली और लखनऊ की टीम आमने-सामने
आईपीएल के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स 2022 से लीग में खेल रही है। पिछले सीजन में यह टीम 7वें स्थान पर रही थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 5वें स्थान पर रही। अब तक लखनऊ और दिल्ली के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच दिल्ली ने जीते, जबकि 3 मैच लखनऊ ने जीते। आईपीएल 2025 में दोनों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, और दोनों बार दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की। लखनऊ में दोनों टीमें 3 बार भिड़ी हैं। इसमें 2 बार दिल्ली ने और एक बार लखनऊ ने जीत हासिल की।राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया
IPL के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स हार गई। टीम को राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से हराया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में RR ने बॉलिंग चुनी। CSK 19.4 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई। RR ने 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल किया। वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई। उन्होंने 52 रन बनाए और 4 चौके, 5 छक्के लगाए। बॉलिंग में रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट लिए। चेन्नई से जैमी ओवरटन ने 43 रन बनाए। अंशुल कम्बोज को 2 विकेट मिले।चेन्नई ने राजस्थान को दिया 128 रन टारगेट
IPL के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 127 रन पर समेट दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में RR के कप्तान रियान पराग ने बॉलिंग चुनी थी। चेन्नई से जैमी ओवरटन टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 43 रन बनाए। डेब्यू मैच में कार्तिक शर्मा ने 18 और इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे सरफराज खान ने 17 रन बनाए। बाकी कोई भी बैटर 10 रन तक नहीं पहुंच सका। राजस्थान के लिए 17 साल बाद IPL खेल रहे रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर को भी 2-2 विकेट मिले। संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और डेब्यू कर रहे बृजेश शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। 1 बैटर रन आउट भी हुआ।आज CSK और RR के बीच मुकाबला
आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा। पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस मैच में नहीं खेल सकते। CSK ने बताया कि धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। वे आईपीएल के पहले दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं। CSK पांच बार आईपीएल की चैंपियन रही है। लेकिन पिछला सीजन खराब रहा था। टीम 10वें स्थान पर रही। वहीं, RR ने एक बार खिताब जीता है। पिछला सीजन भी उनके लिए अच्छा नहीं रहा। टीम 9वें स्थान पर रही।मुंबई ने कोलकाता को 6 विकेट से हराया
मुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। IPL में 14 साल बाद पहला मैच जीता। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। KKR ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 220 रन बनाए। MI ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल किया।
रोहित शर्मा ने 78 और रायन रिकेल्टन ने 81 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर ने 3 विकेट लिए। कोलकाता के लिए अजिंक्य रहाणे ने 67 और अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन बनाए। वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 1-1 विकेट लिया।
मुंबई ने 2012 में आखिरी बार पहला मैच जीता था। तब टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। मुंबई का बेस्ट रन चेज भी CSK के खिलाफ 2021 में आया था। अब MI ने दोनों रिकॉर्ड को सुधार लिया।
आज MI और KKR आमने-सामने
मुंबई इंडियंस रविवार को 300 IPL मैच खेलने वाली पहली फ्रेंचाइजी बनेगी। वानखेड़े में मुंबई और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दूसरा मुकाबला होगा। मैच 7:30 बजे शुरू होगा। MI पांच बार चैंपियन रही है (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)। पिछले पांच सीजन से टीम खिताब नहीं जीत पाई। KKR ने 2012, 2014 और 2024 में खिताब जीते। पिछले सीजन में टीम 8वें स्थान पर रही थी। वानखेड़े में कोलकाता ने सिर्फ 2 मैच जीते। मुंबई ने 35 मुकाबलों में से 24 जीते। दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले वानखेड़े में हुए। मुंबई ने 10 मैच जीते।RCB ने SRH को 6 विकेट से हराया
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL के 19वें सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी SRH ने 201 रन बनाए। RCB ने 15.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया।
विराट कोहली ने 69, देवदत्त पडिक्कल ने 61 और रजत पाटीदार ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए। SRH से कप्तान ईशान किशन ने 80, अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासन ने 31 रन बनाए। हर्ष दुबे और जयदेव उनादकट को 1-1 विकेट मिला। डेविड पेन ने 2 विकेट लिए।
पहले दिन RCB और SRH आमने-सामने
IPL के 19वें सीजन की शुरुआत आज से होगी। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस 7:00 बजे होगा। बेंगलुरु ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था। हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी और छठे नंबर पर रही।आईपीएल 2026 का आगाज आज से
आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। इसका 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू होगा। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी
बीसीसीआई ने आईपीएल के दूसरे चरण के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। लीग के बाकी 50 मैच 13 अप्रैल से 24 मई के बीच 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे। इन मैचों का आयोजन बेंगलुरू, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में होगा।
टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगी। लीग का आखिरी मुकाबला 24 मई को कोलकाता के इडेन गार्डन में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। लीग दौर में कुल 70 मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ के बाकी चार मुकाबलों के कार्यक्रम का ऐलान बाद में किया जाएगा।
आईपीएल का शेड्यूल
| Match | Date | Day | Time | Home Team | Away Team | Venue |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 28-Mar-26 | Sat | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | सनराइजर्स हैदराबाद | बेंगलुरु |
| 2 | 29-Mar-26 | Sun | 7:30 PM | मुंबई इंडियंस | कोलकाता नाइट राइडर्स | मुंबई |
| 3 | 30-Mar-26 | Mon | 7:30 PM | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई सुपर किंग्स | गुवाहाटी |
| 4 | 31-Mar-26 | Tue | 7:30 PM | पंजाब किंग्स | गुजरात टाइटंस | न्यू चंडीगढ़ |
| 5 | 01-Apr-26 | Wed | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स | दिल्ली कैपिटल्स | लखनऊ |
| 6 | 02-Apr-26 | Thu | 7:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स | सनराइजर्स हैदराबाद | कोलकाता |
| 7 | 03-Apr-26 | Fri | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स | पंजाब किंग्स | चेन्नई |
| 8 | 04-Apr-26 | Sat | 3:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई इंडियंस | दिल्ली |
| 9 | 04-Apr-26 | Sat | 7:30 PM | गुजरात टाइटंस | राजस्थान रॉयल्स | अहमदाबाद |
| 10 | 05-Apr-26 | Sun | 3:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद | लखनऊ सुपर जायंट्स | हैदराबाद |
| 11 | 05-Apr-26 | Sun | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | चेन्नई सुपर किंग्स | बेंगलुरु |
| 12 | 06-Apr-26 | Mon | 7:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स | पंजाब किंग्स | कोलकाता |
| 13 | 07-Apr-26 | Tue | 7:30 PM | राजस्थान रॉयल्स | मुंबई इंडियंस | गुवाहाटी |
| 14 | 08-Apr-26 | Wed | 7:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स | गुजरात टाइटंस | दिल्ली |
| 15 | 09-Apr-26 | Thu | 7:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स | लखनऊ सुपर जायंट्स | कोलकाता |
| 16 | 10-Apr-26 | Fri | 7:30 PM | राजस्थान रॉयल्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | गुवाहाटी |
| 17 | 11-Apr-26 | Sat | 3:30 PM | पंजाब किंग्स | सनराइजर्स हैदराबाद | न्यू चंडीगढ़ |
| 18 | 11-Apr-26 | Sat | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स | दिल्ली कैपिटल्स | चेन्नई |
| 19 | 12-Apr-26 | Sun | 3:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स | गुजरात टाइटंस | लखनऊ |
| 20 | 12-Apr-26 | Sun | 7:30 PM | मुंबई इंडियंस | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | मुंबई |
| 21 | 13-Apr-26 | Mon | 7:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद | राजस्थान रॉयल्स | हैदराबाद |
| 22 | 14-Apr-26 | Tue | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई |
| 23 | 15-Apr-26 | Wed | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | लखनऊ सुपर जायंट्स | बेंगलुरु |
| 24 | 16-Apr-26 | Thu | 7:30 PM | मुंबई इंडियंस | पंजाब किंग्स | मुंबई |
| 25 | 17-Apr-26 | Fri | 7:30 PM | गुजरात टाइटंस | कोलकाता नाइट राइडर्स | अहमदाबाद |
| 26 | 18-Apr-26 | Sat | 3:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | दिल्ली कैपिटल्स | बेंगलुरु |
| 27 | 18-Apr-26 | Sat | 7:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद | चेन्नई सुपर किंग्स | हैदराबाद |
| 28 | 19-Apr-26 | Sun | 3:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स | राजस्थान रॉयल्स | कोलकाता |
| 29 | 19-Apr-26 | Sun | 7:30 PM | पंजाब किंग्स | लखनऊ सुपर जायंट्स | न्यू चंडीगढ़ |
| 30 | 20-Apr-26 | Mon | 7:30 PM | गुजरात टाइटंस | मुंबई इंडियंस | अहमदाबाद |
| 31 | 21-Apr-26 | Tue | 7:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद | दिल्ली कैपिटल्स | हैदराबाद |
| 32 | 22-Apr-26 | Wed | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स | राजस्थान रॉयल्स | लखनऊ |
| 33 | 23-Apr-26 | Thu | 7:30 PM | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई |
| 34 | 24-Apr-26 | Fri | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | गुजरात टाइटंस | बेंगलुरु |
| 35 | 25-Apr-26 | Sat | 3:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स | पंजाब किंग्स | दिल्ली |
| 36 | 25-Apr-26 | Sat | 7:30 PM | राजस्थान रॉयल्स | सनराइजर्स हैदराबाद | जयपुर |
| 37 | 26-Apr-26 | Sun | 3:30 PM | गुजरात टाइटंस | चेन्नई सुपर किंग्स | अहमदाबाद |
| 38 | 26-Apr-26 | Sun | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स | कोलकाता नाइट राइडर्स | लखनऊ |
| 39 | 27-Apr-26 | Mon | 7:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | दिल्ली |
| 40 | 28-Apr-26 | Tue | 7:30 PM | पंजाब किंग्स | राजस्थान रॉयल्स | न्यू चंडीगढ़ |
| 41 | 29-Apr-26 | Wed | 7:30 PM | मुंबई इंडियंस | सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई |
| 42 | 30-Apr-26 | Thu | 7:30 PM | गुजरात टाइटंस | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | अहमदाबाद |
| 43 | 01-May-26 | Fri | 7:30 PM | राजस्थान रॉयल्स | दिल्ली कैपिटल्स | जयपुर |
| 44 | 02-May-26 | Sat | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई इंडियंस | चेन्नई |
| 45 | 03-May-26 | Sun | 3:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद | कोलकाता नाइट राइडर्स | हैदराबाद |
| 46 | 03-May-26 | Sun | 7:30 PM | गुजरात टाइटंस | पंजाब किंग्स | अहमदाबाद |
| 47 | 04-May-26 | Mon | 7:30 PM | मुंबई इंडियंस | लखनऊ सुपर जायंट्स | मुंबई |
| 48 | 05-May-26 | Tue | 7:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स | चेन्नई सुपर किंग्स | दिल्ली |
| 49 | 06-May-26 | Wed | 7:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद | पंजाब किंग्स | हैदराबाद |
| 50 | 07-May-26 | Thu | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | लखनऊ |
| 51 | 08-May-26 | Fri | 7:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स | कोलकाता नाइट राइडर्स | दिल्ली |
| 52 | 09-May-26 | Sat | 7:30 PM | राजस्थान रॉयल्स | गुजरात टाइटंस | जयपुर |
| 53 | 10-May-26 | Sun | 3:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स | लखनऊ सुपर जायंट्स | चेन्नई |
| 54 | 10-May-26 | Sun | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | मुंबई इंडियंस | रायपुर |
| 55 | 11-May-26 | Mon | 7:30 PM | पंजाब किंग्स | दिल्ली कैपिटल्स | धर्मशाला |
| 56 | 12-May-26 | Tue | 7:30 PM | गुजरात टाइटंस | सनराइजर्स हैदराबाद | अहमदाबाद |
| 57 | 13-May-26 | Wed | 7:30 PM | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | कोलकाता नाइट राइडर्स | रायपुर |
| 58 | 14-May-26 | Thu | 7:30 PM | पंजाब किंग्स | मुंबई इंडियंस | धर्मशाला |
| 59 | 15-May-26 | Fri | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स | चेन्नई सुपर किंग्स | लखनऊ |
| 60 | 16-May-26 | Sat | 7:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स | गुजरात टाइटंस | कोलकाता |
| 61 | 17-May-26 | Sun | 3:30 PM | पंजाब किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | धर्मशाला |
| 62 | 17-May-26 | Sun | 7:30 PM | दिल्ली कैपिटल्स | राजस्थान रॉयल्स | दिल्ली |
| 63 | 18-May-26 | Mon | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स | सनराइजर्स हैदराबाद | चेन्नई |
| 64 | 19-May-26 | Tue | 7:30 PM | राजस्थान रॉयल्स | लखनऊ सुपर जायंट्स | जयपुर |
| 65 | 20-May-26 | Wed | 7:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स | मुंबई इंडियंस | कोलकाता |
| 66 | 21-May-26 | Thu | 7:30 PM | चेन्नई सुपर किंग्स | गुजरात टाइटंस | चेन्नई |
| 67 | 22-May-26 | Fri | 7:30 PM | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | हैदराबाद |
| 68 | 23-May-26 | Sat | 7:30 PM | लखनऊ सुपर जायंट्स | पंजाब किंग्स | लखनऊ |
| 69 | 24-May-26 | Sun | 3:30 PM | मुंबई इंडियंस | राजस्थान रॉयल्स | मुंबई |
| 70 | 24-May-26 | Sun | 7:30 PM | कोलकाता नाइट राइडर्स | दिल्ली कैपिटल्स | कोलकाता |
आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि IPL 2026 में इस बार ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि आईपीएल में इस साल ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाएगा। हालांकि बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रहे हैं।
इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

