NEWS IN SHORT
- रायपुर में डॉक्टरों ने मरीज के पीठ से 10.30 किलो का ट्यूमर निकाला
- 15 साल से बढ़ रहा था मरीज का विशाल ट्यूमर
- सर्जरी टीम ने सफलतापूर्वक किया जटिल ऑपरेशन
- एनेस्थीसिया टीम ने ऑपरेशन के दौरान संभाली स्थिति
- भारत में ऐसे मामलों की संख्या बहुत कम हैं यह एक बड़ी उपलब्धि हैं
NEWS IN DETAIL
Raipur। रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा अस्पताल) में डॉक्टरों की टीम ने एक मरीज के पीठ से 10.30 किलो का विशाल ट्यूमर निकालने में सफलता प्राप्त की है।
यह ट्यूमर पिछले 15 सालों से मरीज की पीठ पर बढ़ रहा था, जिससे उसे चलने-फिरने और रोजमर्रा के कामों, बैठने, उठने और सोने में भी समस्या हो रही थी।
शारीरिक और मानसिक तकलीफें
(bhimrao ambedkar hospital )डॉक्टरों के अनुसार, ट्यूमर इतना बड़ा आकार ले चुका था कि मरीज को शारीरिक दर्द के अलावा मानसिक और सामाजिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से वह शारीरिक दर्द के कारण जीवन को सामान्य तरीके से नहीं जी पा रहा था।
जटिल सर्जरी के बाद ट्यूमर निकाला
अस्पताल के सर्जरी विभाग ने मरीज की स्थिति का परीक्षण करने के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। इस ऑपरेशन की टीम का नेतृत्व सर्जन डॉ. संतोष सोनकर और विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह ने किया। इसके अलावा डॉ. राजेंद्र रात्रे, डॉ. मयंक भूषण मिश्रा और डॉ. प्रेक्षा जैन भी टीम का हिस्सा थे।
एनेस्थीसिया टीम ने निभाई अहम भूमिका
ऑपरेशन के दौरान मरीज की स्थिति को स्थिर बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती थी। इसके लिए एनेस्थीसिया टीम में डॉ. जया लालवानी और डॉ. प्रतिभा जैन शाह ने अहम भूमिका निभाई।
सफल सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर
सर्जरी के बाद मरीज की हालत संतोषजनक रही और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अब मरीज सामान्य जीवन जी सकेगा।
भारत में कम ही ऐसे मामले होते हैं
इससे पहले भारत में लगभग 8 किलो तक के ट्यूमर निकालने के मामले सामने आए हैं। 10.30 किलो वजनी ट्यूमर निकालना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है और यह राज्य के सरकारी अस्पताल की मेडिकल टीम की बड़ी सफलता है।
यह खबरें भी पढ़े...

