Dailyhunt
आर्टेमिस II मिशन ने तोड़ा 56 साल पुराना रिकॉर्ड, पृथ्वी से सबसे दूर पहुंचा इंसान

आर्टेमिस II मिशन ने तोड़ा 56 साल पुराना रिकॉर्ड, पृथ्वी से सबसे दूर पहुंचा इंसान

अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में आज एक अनोखा चैप्टर लिखा जा चुका है। नासा के आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा के पास जाकर अपना सात घंटे का सफर शुरू कर दिया है। इससे पहले क्रू को लगभग 40 मिनट तक ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा यानी इस दौरान पृथ्वी से उनका संपर्क टूट गया था।

इस समय वे चांद के उस हिस्से को देख रहे थे जिसे पहले कभी कोई इंसान नहीं देख सका था। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान आर्टेमिस II के अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी तय करने का नया रिकॉर्ड भी बना लिया है।

मानव इतिहास की सबसे लंबी दूरी

इस मिशन ने 1970 में अपोलो 13 द्वारा बनाए गए 2 लाख 48 हजार 655 मील की दूरी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। नासा के मुताबिक ओरियन अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी से लगभग 2 लाख 52 हजार 756 मील (4 लाख 6 हजार 771 किलोमीटर) की दूरी तय की है। यह अब तक की सबसे लंबी दूरी है जो कभी भी इंसानों द्वारा तय की गई है।

कैसे दिख रहा था चांद

चंद्रमा का चक्कर लगाते समय अंतरिक्ष यात्रियों ने जो देखा वह पृथ्वी से दिखने वाले सफेद और ग्रे रंग के चांद से बहुत अलग था। नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि, चांद को पास से देखने पर वह काफी ब्राउन यानी भूरे रंग का नजर आ रहा था।

क्या चंद्रमा के रहस्यों को समझा जा सकेगा?

नासा की टीम के मुताबिक, चांद पर दिखने वाले इन रंगों के शेड्स (भूरा और नीला) वैज्ञानिकों को चांद की सतह के खनिज संरचना और उसकी उम्र को समझने में मदद करेंगे। जैसे-जैसे क्रू अपनी रिपोर्ट भेज रहा है, नासा की साइंस टीम उसी के आधार पर उन्हें नए निर्देश और गाइडेंस दे रही है ताकि चंद्रमा के रहस्यों को समझा जा सके।

चांद पर रहस्यमयी चमकता घुमावदार हिस्सा

मिशन के दौरान क्रू का खास ध्यान उन जगहों पर है जहां भविष्य में नासा के CLPS मिशन लैंड करेंगे। इनमें से सबसे अहम जगह है रेनर गामा (Reiner Gamma) जो चांद की सतह पर एक रहस्यमयी चमकता हुआ घुमावदार हिस्सा है। वैज्ञानिक अब तक यह नहीं जान पाए हैं कि यह कैसे बना है।

यह मिशन नासा के बड़े प्लान का हिस्सा

इस मिशन में NASA (National Aeronautics and Space Administration) के अंतरिक्ष यात्री रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के जेरेमी हेंसन शामिल हैं।

यह मिशन नासा के बड़े प्लान का हिस्सा है। इसके तहत इंसानों को फिर से चांद पर भेजना है। साथ ही भविष्य में मंगल ग्रह जैसे गहरे अंतरिक्ष अभियानों के लिए रास्ता तैयार करना है।


FAQ
Q. आर्टेमिस II मिशन ने कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा है? A. आर्टेमिस II मिशन ने पृथ्वी से सबसे लंबी दूरी का रिकॉर्ड बनाया। इसने 1970 के अपोलो 13 मिशन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। ओरियन यान पृथ्वी से 2 लाख 52 हजार 756 मील की दूरी तक पहुँचा है। यह मानव इतिहास की अब तक की सबसे लंबी यात्रा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

नासा का आर्टेमिस II मिशन: चंद्रमा की ओर पहला मानव मिशन, क्या होगा इस मिशन का रूट?

देश दुनिया न्यूज: मंगलयान मिशन ने कैसे बनाया भारत को अंतरिक्ष की दुनिया का बादशाह

पृथ्वी और जुपिटर की करीबी से बढ़ेगी चमक, रात का आसमान होगा शानदार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr