Dailyhunt
AI course से पाएं 20 लाख सैलरी, जानिए कैसे बनाएं करियर

AI course से पाएं 20 लाख सैलरी, जानिए कैसे बनाएं करियर

द सूत्र 5 months ago

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व अब बढ़ चुका है और इस फील्ड में करियर बनाने से आपको अच्छी सैलरी मिल सकती है। 3 सौ करोड़ रुपए की कंपनी स्टैक टेक्नोलॉजीज के को-फाउंडर अतुल राय ने बताया कि AI एक्सपर्ट्स की शुरुआती सैलरी 18 से 20 लाख रुपए होती है।

अगर आप भी AI में करियर बनाना चाहते हैं, तो आप दिल्ली IIT, हैदराबाद IIT या मद्रास IIT से AI की पढ़ाई कर सकते हैं। इस क्षेत्र की डिमांड बढ़ने के साथ-साथ आने वाले सालों में सैलरी में और भी वृद्धि हो सकती है।

स्टैक टेक्नोलॉजीज

स्टैक टेक्नोलॉजीज और इसकी सफलता स्टैक टेक्नोलॉजीज एक AI स्टार्टअप है, जिसकी शुरुआत 2015 में हुई थी।

इस कंपनी ने अब तक 14 सौ से ज्यादा क्रिमिनल्स को पकड़ने में मदद की है। इसकी तकनीक पुलिस विभाग को अपराधियों का पता लगाने में मदद करती है।

इस कंपनी में शुरूआत में 15 से 16 करोड़ रुपए का निवेश किया था, लेकिन अब कंपनी की वैल्यूएशन 3 सौ करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। इसका मतलब है कि AI में बहुत संभावनाएं हैं और यह क्षेत्र भविष्य में और भी बेहतर हो सकता है।

AI में करियर बनाने के लिए कहां से पढ़ाई करें

अगर आप AI में करियर बनाना चाहते हैं तो भारत के प्रमुख संस्थान जैसे दिल्ली IIT, हैदराबाद IIT और मद्रास IIT से आप AI की पढ़ाई कर सकते हैं। स्कूल के दिनों से AI की पढ़ाई जरूरी नहीं है, लेकिन 10वीं और 12वीं के गणित के बेसिक्स अच्छे से समझने के बाद आप AI की पढ़ाई कर सकते हैं, क्योंकि ये गणित और तकनीकी विचारों पर आधारित है।

ये खबर भी पढ़ें..

किसे मिलती है इतनी सैलरी

AI में काम करने वाले एक्सपर्ट्स की सैलरी आजकल बहुत ज्यादा है। अतुल राय ने बताया शुरुआत में ही आपको 18-20 लाख रुपए सैलरी मिल सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि, अगले कुछ सालों में AI एक्सपर्ट्स की डिमांड और बढ़ने वाली है, जिससे सैलरी में भी और वृद्धि हो सकती है।

AI में क्यों है इतनी डिमांड

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस। आजकल AI का इस्तेमाल हर जगह हो रहा है, जैसे पुलिस जांच, स्वास्थ्य सेवाएं, खुदरा व्यापार और और भी बहुत से क्षेत्रों में। अतुल राय ने बताया इसके कारण artifical Intelligence के एक्सपर्ट्स की डिमांड बढ़ रही है। अगर आप इस फील्ड में काम करने के लिए तैयार हैं, तो आपको न सिर्फ अच्छा पैकेज मिलेगा, बल्कि आप अपनी स्किल्स को बेहतर भी बना सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr