Job News: हम सभी नौकरी को ऑफिस जाना और रोजमर्रा (ऑफिस जाना, लैपटॉप पर काम करना, ईमेल भेजना) का काम करना ही मानते हैं। दुनिया में कुछ जॉब्स बेहद मजेदार होती हैं और लोगों को आकर्षित करती हैं।
इतना ही नहीं, ऐसी नौकरियां कर्मचारियों को शानदार पैकेज भी देती हैं।
इन नौकरियों के बारे में पहली बार सुनकर हर किसी को हंसी आ जाती है। फिर लगता है कि क्या सच में ऐसी जॉब्स (Jobs) होती हैं। तो चलिए आज जानते हैं 10 सबसे अजीबोगरीब नौकरियों के बारे में। यहां लोग सोकर, सूंघकर और रोकर भी पैसा कमाते हैं।
1. सोकर कमाएं पैसे
सोचिए, आपको बस रोज अलग बेड पर सोना है। इसके लिए आपको पैसे भी मिलें तो कैसा रहेगा। फिनलैंड के एक होटल ने ऐसा कर्मचारी रखा है। उस कर्मचारी का काम बस सोना है। उसे रोज एक नया बेड मिलता है।
अच्छी नींद लेनी होती है। फिर उस बेड का छोटा रिव्यू देना होता है। कई गद्दे और बेड कंपनियां भी ऐसी जॉब देती हैं। इसके लिए मोटी सैलरी भी मिलती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
KVS-NVS सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा Tier-1 एग्जाम डेट आउट, 14 हजार पदों पर होगी भर्ती
MP Sarkari Naukri: सिंधिया मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 28 नवंबर इंटरव्यू
2. पेंट सूखता देखो, पैसे कमाओ
UK में एक आदमी का यह काम है। वह पेंट किए हुए कार्डबोर्ड को देखता है। वह देखता है कि सूखने में कितना समय लगा। रंग कैसा बदल रहा है। टेक्सचर में क्या फर्क आ रहा है। यह नौकरी दुनिया की सबसे धैर्य वाली मानी जाती है।
3. दिनभर फिल्में-सीरीज देखो, पैसे पाओ
यह एक बहुत मजेदार काम है। दुनिया में एक इंसान की जॉब netflix व्यूअर की है। उसका काम हर नई सीरीज और फिल्म देखना है। उन्हें रिलीज से पहले देखना होता है। फिर उन्हें सही कैटेगरी और टैग देना होता है। यह बताना होता है कि कंटेंट किस तरह का है। इसके लिए अच्छी-खासी सैलरी दी जाती है।
4. ट्रेन में लोगों को अंदर धकेलने वाली जॉब
जापान की ट्रेनों में बहुत भीड़ होती है। वहां लोगों को अंदर धकेलकर जगह बनानी पड़ती है। यह काम ओशिया नाम के कर्मचारी करते हैं। उनका काम लोगों को धीरे-धीरे अंदर धकेलना है। वे दरवाज़े बंद करवाते हैं। सबको सेफ्टी के साथ अंदर सेट करते हैं। यह काम जितना यूनिक है, उतना ही मजेदार भी है।
5. रोने के पैसे कमाओ
दक्षिण-पूर्व एशिया में एक पुरानी परंपरा है। अंतिम संस्कार जोर-जोर से रोकर किया जाता है। इसके लिए प्रोफेशनल मातम (Professional Mourners) रखे जाते हैं। इनका काम जोर से रोना है। ये शोक का माहौल बनाते हैं। वे परिवार का भावनात्मक साथ देते हैं। यह एक कल्चर-बेस्ड जॉब है। इसकी बाजार में खूब डिमांड रहती है।
6. सांप का जहर निकालने वाले लोग
यह नौकरी मजबूत दिल वालों के लिए है। साँप का ज़हर दवाइयों के लिए निकाला जाता है। इससे एंटी-वेनम भी बनाया जाता है। यह बहुत रिस्की जॉब मानी जाती है। इसके लिए बहुत ज्यादा अनुभव चाहिए होता है। इस जॉब में सिर्फ बहादुर लोग ही जाते हैं।
7. डॉग फूड चखने वाले इंसान
डॉग फूड बाजार में आने से पहले टेस्ट होता है। इंसान इसे चखते हैं ताकि पता चले कि फ्लेवर कैसा है। टेक्सचर ठीक है या नहीं। उसकी क्वालिटी कितनी बढ़िया है। मतलब पालतू कुत्तों से पहले इंसान चखते हैं। इस काम के लिए शानदार सैलरी मिलती है।
8. सूंघने वाली नौकरी
कई पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के लिए यह काम होता है। डियो, साबुन, स्किन प्रोडक्ट्स का टेस्ट होता है। इसके लिए प्रोफेशनल लोग (Odor Judges) रखे जाते हैं। ये लोग लोगों की सांस, पैर और अंडरआर्म की बदबू सूंघते हैं।
यह काम आसान नहीं है। पर कंपनियों के लिए यह बहुत जरूरी है। इसके लिए भी अच्छी सैलरी दी जाती है।
9. एक जैसे टेस्ट को रोज चखना
एक शख्स 30 साल से रोज एक ही चीज चखता है। वह मार्मिट (Marmite) के अलग-अलग बैच को टेस्ट करता है। उसे टेक्सचर, फ्लेवर और कंसिस्टेंसी सब चेक करना होता है। इस काम के लिए वह अच्छा पैकेज पाता है।
10. शराब या बीयर टेस्ट करने वाली जॉब
वाइन इंडस्ट्री बहुत तेजी से बढ़ रही है। 2025 तक यह 528 बिलियन डॉलर तक जाएगी। इसलिए वाइन टेस्टर (Sommelier) एक हॉट करियर है। वाइन टेस्टर को वाइन का हर फ्लेवर चखना होता है। वे खुशबू, कलर और टेक्सचर देखते हैं।
यह सब देखकर कंपनी को रिपोर्ट देनी होती है। यह जिम्मेदारी वाला प्रोफेशन है। भारत में 50 हजार रुपए से 3 लाख रुपए तक सैलरी मिलती है। इस तरह की जॉब्स न्यूज हर किसी के मन को छूं लेती हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
सरकारी नौकरी: RRB NTPC में 5810 पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ी, जल्दी करें आवेदन
पंजाब नेशनल बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए 750 पदों पर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट 23 नवंबर

