Dailyhunt
Bank Holiday May 2026: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम से पहले चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holiday May 2026: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम से पहले चेक करें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in May: नया महीना शुरू हो गया है। बैंकों की छुट्टियों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। आरबीआई (RBI) ने मई 2026 का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस महीने देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

कुल मिलाकर 12 दिनों तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इन छुट्टियों में पांच रविवार और दो शनिवार शामिल हैं।

इसके अलावा पांच क्षेत्रीय और राष्ट्रीय त्योहार भी आएंगे। अगर आपका कोई बैंक का काम बचा है तो सावधान रहें। चेक क्लियरेंस या केवाईसी जैसे काम समय पर निपटा लें।

छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक जाने का प्लान बनाएं। इससे आपको आखिरी समय में कोई परेशानी नहीं होगी। डिजिटल बैंकिंग और एटीएम की सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी।

मई 2026 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?

मई महीने की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हो रही है। 1 मई को पूरे देश में मजदूर दिवस (Labor Day) और बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

बैंक छुट्टियों

तारीखबंद रहने का कारणकहां बंद रहेंगे
1 मईमहाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवसलगभग सभी जगह
3 मईरविवार (Weekly Off)सभी जगह
9 मईदूसरा शनिवार (2nd Saturday)सभी जगह
10 मईरविवार (Weekly Off)सभी जगह
16 मईसिक्किम राज्य स्थापना दिवसकेवल सिक्किम
17 मईरविवार (Weekly Off)सभी जगह
23 मईचौथा शनिवार (4th Saturday)सभी जगह
24 मईरविवार (Weekly Off)सभी जगह
26 मईकाजी नजरुल इस्लाम जयंतीकेवल त्रिपुरा
27 मईईद-उल-अजहा (बकरीद)लगभग सभी जगह
28 मईबकरीद / ईद-उज-जुहा (विस्तारित छुट्टी)बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, पटना आदि
31 मईरविवार (Weekly Off)सभी जगह

शेयर बाजार में भी रहेगा 12 दिन की छुट्टी

बैंकिंग क्षेत्र के साथ-साथ शेयर बाजार (Stock Market) के निवेशकों के लिए भी मई का महीना छुट्टियों से भरा रहने वाला है। मई 2026 में शेयर बाजार (BSE/NSE) में कुल 12 दिन कारोबार नहीं होगा।

  • 10 दिन शनिवार और रविवार के कारण बाजार बंद रहेगा।

  • 1 मई (महाराष्ट्र दिवस) और 28 मई (बकरीद) को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी।

यदि आप एक सक्रिय ट्रेडर हैं, तो अपनी निवेश रणनीति (Investment Strategy) इन तारीखों को ध्यान में रखकर ही बनाएं।

छुट्टियों के दौरान बैंकिंग सेवाओं का लाभ कैसे उठाएं?

बैंकों की शाखाएं बंद रहने का मतलब यह नहीं है कि आपकी बैंक के काम रुक जाएंगा। आज के डिजिटल युग में, आप घर बैठे अपनी अधिकांश बैंकिंग जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

डिजिटल बैंकिंग के विकल्प

  • ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking): नेट बैंकिंग के जरिए आप फंड ट्रांसफर (NEFT/IMPS/RTGS) कर सकते हैं।

  • मोबाइल ऐप्स (Mobile Apps): बैंक के आधिकारिक ऐप्स के माध्यम से आप बैलेंस चेक करने से लेकर बिल भुगतान तक सब कुछ कर सकते हैं।

  • ATM सेवाएं: नकदी निकासी (Cash Withdrawal) के लिए एटीएम हमेशा चालू रहेंगे।

  • UPI भुगतान: गूगल पे, फोन पे या पेटीएम जैसे ऐप्स के जरिए लेन-देन पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

  • यदि आपको बैंक जाकर कोई डाक्यूमेंट जमा करना है, तो उसे 1 मई से पहले या छुट्टियों के बीच के कार्य दिवसों (Working Days) में निपटा लें।

  • महीने के अंत में 27 और 28 मई को बकरीद के चलते लगातार छुट्टियां हो सकती हैं, इसलिए फंड का इंतजाम पहले ही रखें।

  • चेक क्लियरेंस में छुट्टियों के कारण देरी हो सकती है, इसका विशेष ध्यान रखें।

क्षेत्रीय छुट्टियों का रखें ध्यान

यह ध्यान रखना जरूरी है कि RBI की कुछ छुट्टियां राज्यवार (State-specific) होती हैं। उदाहरण के लिए, 16 मई को केवल सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे, जबकि देश के अन्य हिस्सों में कामकाज सामान्य रहेगा।

इसी तरह, काजी नजरुल इस्लाम जयंती पर केवल त्रिपुरा में छुट्टी रहेगा। इसलिए, यात्रा करने या किसी अन्य शहर में बैंकिंग लेन-देन करने से पहले स्थानीय छुट्टी सूची की जांच अवश्य करें।

नीट परीक्षा में नकल रोकने के लिए मेडिकल छात्रों की छुट्टियों पर रोक, छात्रों ने उठाए सवाल

गर्मी की छुट्टियों में नानी-दादी के घर जाने की टेंशन खत्म, रेलवे चलाएगा समर स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

सिस्टम की बेरुखी या मजबूरी? 20 हजार के लिए बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स

डिजिटल जनगणना : हर घर को मिलेगी यूनिक लोकेशन, अब पलक झपकते पहुँचेंगी इमरजेंसी सेवाएँ

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr