Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बेटी के सामने पत्नी ने करवा दी पति की हत्या, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

बेटी के सामने पत्नी ने करवा दी पति की हत्या, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

द सूत्र 6 months ago

News in Short

  • भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र में पत्नी ने पति की हत्या करवाई।
  • हत्या की साजिश में पत्नी रूबी और प्रेमी विशाल शामिल थे।
  • पुलिस ने झूठी लूट की कहानी को नकारते हुए सच्चाई का खुलासा किया।
  • पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामग्री जब्त की।
  • इस तरह की घटनाएं मध्यप्रदेश में पहले भी हो चुकी हैं।

News in Detail

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई। यह घटना 8 अप्रैल 2026 को अटेर थाना क्षेत्र में हुई। महिला ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई कि लुटेरों ने पति को गोली मारकर हत्या की। लेकिन पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ गई।

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक नीलेश जाटव की पत्नी रूबी का अपने रिश्ते के देवर विशाल विमल से करीब सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन और व्हाट्सएप पर लगातार संपर्क में रहते थे। इस रिश्ते को लेकर पति नीलेश उनकी राह में रुकावट बन रहा था, जिसके कारण दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची।

झूठी लूट की कहानी बनाई

रूबी और विशाल ने योजना बनाई कि वे नीलेश के साथ बाइक पर सफर करेंगे। रास्ते में रूबी ने बैग गिराया और जब नीलेश उसे उठाने के लिए बाइक रोका तो उसी समय विशाल और राजेश कुशवाह ने बेटी के सामने ही उसे गोली मार दी। पुलिस ने झूठी लूट की कहानी को नकारते हुए सच्चाई का खुलासा किया।

पुलिस ने गिरफ्तार किया

पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की और साजिश का पर्दाफाश किया। रूबी और विशाल को गिरफ्तार किया गया। हत्या में इस्तेमाल 12 बोर का कट्टा, खाली कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस अब तीसरे आरोपी राजेश कुशवाह की तलाश में जुटी है।

एमपी पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है, जब मध्यप्रदेश में किसी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई हो। हाल ही में धार जिले में प्रियंका पुरोहित ने भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी। घटना को पहले लूट का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने सच्चाई कबूल कर ली। इसके पहले सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी थी।

पति राजा की हत्या के लिए सोनम रघुवंशी थी इतनी बैचेन, की थी ये खौफनाक तैयारी, मेघालय पुलिस की रिपोर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr