साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म उस्ताद भगत सिंह को भले ही क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यूज मिले हों, लेकिन दर्शकों के बीच इस एक्शन ड्रामा का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
फिल्म ने महज तीन दिनों के भीतर ही अपनी धाक जमानी शुरू कर दी है।
बॉक्स ऑफिस पर पावर स्टार का दबदबा
फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन करीब 9.15 करोड़ रुपए की कमाई की है।
हालांकि ये आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं, लेकिन अगर यह सही साबित होते हैं तो फिल्म का कुल कलेक्शन महज तीन दिनों में 52.90 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इस तरह फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही 50 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री मार ली है।
धुरंधर 2 को पीछे छोड़ी उस्ताद
बॉक्स ऑफिस की इस रेस में पवन कल्याण की फिल्म ने धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को काफी पीछे छोड़ दिया है। जहां धुरंधर 2 ने अपने तीसरे दिन तेलुगू भाषा में केवल 5 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
वहीं उस्ताद भगत सिंह ने लगभग दोगुनी कमाई कर अपनी बादशाहत साबित की। पवन कल्याण का स्टारडम एक बार फिर अन्य बड़ी फिल्मों पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।
शाम होते ही बढ़ा फिल्म का क्रेज
19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को तीसरे दिन ओवरऑल 36.46% की ऑक्यूपेंसी मिली। दिलचस्प बात यह है कि जैसे-जैसे दिन ढला, दर्शकों की तादाद बढ़ती गई। सुबह के शोज में जहां 21% भीड़ थी।
वहीं शाम के शोज में यह बढ़कर 43.36% तक पहुंच गई। वर्तमान में यह फिल्म देशभर में 3340 शोज पर चल रही है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
पहले दिन की सुनामी और दूसरा दिन
बता दें कि उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपए की धमाकेदार ओपनिंग की थी। उस वक्त फिल्म के पास 4 हजार 607 शोज थे। हालांकि, दूसरे दिन कमाई में गिरावट देखी गई और कलेक्शन 9 करोड़ रुपए पर सिमट गया। लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने फिर से अपनी स्थिति स्थिर कर ली है।
एक्टर पवन कल्याण की पिछली हिट दे कॉल हिम ओजी ने पहले दिन 155 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, जिससे तुलना करें तो फैंस की उम्मीदें इस फिल्म से भी काफी ऊंची हैं।
दमदार स्टारकास्ट और रन टाइम
2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म एक भरपूर एक्शन ड्रामा है। इसमें पवन कल्याण के साथ श्रीलीला, राशी खन्ना, नवाब शाह और आर प्रतिभन जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आ रहे हैं। तेलुगू इंडस्ट्री में पवन कल्याण का नाम ही सफलता की गारंटी माना जाता है और उस्ताद भगत सिंह के शुरुआती आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या होता है फिल्म सर्टिफिकेट, यहां जानें U, UA, A और S सर्टिफिकेट का मतलब
रोहित शेट्टी ने शुरू की Golmaal 5 की शूटिंग, क्या फिल्म में होगी अक्षय कुमार की एंट्री?

