Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 अधिकारियों के तबादले

Raipur। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग : छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप

से नई पदस्थापना दी गई है। जारी सूची के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) और सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) स्तर के अधिकारियों को विभिन्न जिलों में इधर से उधर किया गया है।

विवेक सिन्हा को कोरबा/पेंड्रा से जांजगीर-चांपा, अब्दुल मुजाहिद को धमतरी से परिवहन मुख्यालय नवा रायपुर और मोहन साहू को कबीरधाम से बलौदाबाजार भेजा गया है।

इसी तरह गौरव साहू को जांजगीर-चांपा से रायगढ़, अनिल भगत को कोरिया से राजनांदगांव, और प्रकाश रावटे को बालोद से कांकेर पदस्थ किया गया है। अतुल असैया को कोंडागांव से कोरबा और योगेश भंडारी को सूरजपुर से बालोद भेजा गया है।

अन्य तबादलों में किशनलाल माहौर को बीजापुर से बेमेतरा, शिवभगत रावटे को सुकमा से धमतरी, आनंद शर्मा को मुंगेली से राजनांदगांव, अमित प्रकाश कश्यप को रायगढ़ से कोरिया तथा रामकुमार ध्रुव को महासमुंद से कोंडागांव भेजा गया है।

इसके अलावा ऋषभ नायडू को कांकेर से परिवहन मुख्यालय, गौरव पाटले को दंतेवाड़ा से कवर्धा, चुल्लूलाल देवांगन को बलौदाबाजार से मुख्यालय, रविन्द्र ठाकुर को गरियाबंद से दंतेवाड़ा

अरविंद भगत को बेमेतरा से जशपुर और युगेश्वरी वर्मा को मुख्यालय से गरियाबंद पदस्थ किया गया है। विजय निकुंज को जशपुर से सूरजपुर भेजा गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरण नीति 2025 के तहत सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर 10 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में कार्यभार नहीं लेने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

देखे सूची

यह खबरें भी पढ़े...

IPS Transfers MP: पुलिस महकमे में तबादलों की तैयारी, 2020 बैच के IPS को मिलेगी फील्ड पोस्टिंग

CG News : छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के तबादलों की तैयारी, विधानसभा सत्र के बाद आ सकती है बड़ी सूची

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr