Indore.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर पर 1 अगस्त को शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे और पिंटू जोशी के बीच भारी विवाद हुआ। हालत यह हो गई कि दोनों ओर से समर्थक नेता आमने-सामने हो गए और स्थिति जूतमपैजार की बन गई।
पटवारी ने फिर नेताओं को समझाइश दी और इसके बाद मामला थमा।
मंत्री विजयवर्गीय ने यह तंज कसा
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मामले में कहा कि यह कांग्रेस का चरित्र है, इसमें कोई खास बात नहीं है। कांग्रेस में वही नेता परफेक्ट नेता होता है जो अपने नेता को जूते लगाए।
पटवारी के घर हेलमेट पहन कर जाएं
वहीं पटवारी के घर हुए विवाद को लेकर सबसे पहले कांग्रेस से बीजेपी में आए और प्रदेश प्रवक्ता बने राकेश यादव ने ट्वीट किया था। अब उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हालत यह हो गई है कि पटवारी के घर अब बैठक हो तो सभी नेता, कार्यकर्ताओं को हेलमेट पहन कर जाना चाहिए। सभी को तत्काल सेल्फ डिफेंस किट ले लेना चाहिए, हालत खराब हो चुकी है।
क्या हुआ था जीतू के घर पर
बैठक के लिए सभी नेता जीतू पटवारी के घर पहुंचे थे। इसी दौरान जीतू जिम से आए तो वह तैयार होने चले गए। वहीं सभी नेता हल्की मजाक मस्ती करने लग गए। इसी दौरान कुछ नेताओं ने चिंटू को छेड़ दिया। मुद्दा बना उनका नेता प्रतिपक्ष निगम का पद जाना। इसी बात को लेकर बात हुई कि अब तो मलाईदार पद गया चिंटू भाई, अब क्या करोगे। सभी इस पर मजे लेने लग गए, जिस पर चिंटू भड़क गए और पिंटू जोशी पर गुस्सा निकाला।
बात इतनी बढ़ गई कि नेता दो गुट में बंट गए। चिंटू के साथ उनके करीबी राजू भदौरिया ने मोर्चा खोल दिया तो वहीं पिंटू के साथ अमन बजाज व अन्य नेता आ गए। बताया जाता है कि चिंटू इतने भड़के कि पिंटू को मारने के लिए कुर्सी तक उठा ली।
विकास कामों किया भूमिपूजन
वहीं सोमवार को नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला की उपस्थिति में MR-10 स्थित चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। यहां 1.03 करोड़ की लागत से मेट्रो रेल के नीचे सर्विस रोड, फ्लाईओवर के नीचे रोटरी, जंक्शन, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, वाटर लाइन आदि आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे , जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष मनीष चौरट ,सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इंदौर शराब दुकान विवाद में जिलाबदर बदमाश पर FIR, केस से सिपाही गायब
इंदौर आश्रम कांड: नगर निगम के सामुदायिक भवन में अवैध रूप से हो रहा था संचालित
सरकारी लोन से स्टार्टअप में पिछड़े इंदौर-भोपाल, छोटे जिले निकल रहे आगे
पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन: इंदौर के अस्पताल में चल रहा था इलाज

