Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
धमाल 4 सेंसर बोर्ड से पास: बच्चों के साथ देख सकेंगे अजय देवगन की फिल्म

धमाल 4 सेंसर बोर्ड से पास: बच्चों के साथ देख सकेंगे अजय देवगन की फिल्म

जय देवगन की फिल्म धमाल 4 को सेंसर बोर्ड से यूए 13 प्लस सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म में दो जगह अश्लील हाव-भाव बदले गए हैं। सात जगह आपत्तिजनक शब्द भी बदलने पड़े हैं। हालांकि किसी भी सीन को पूरी तरह नहीं काटा गया है।

फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी

अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को यूए 13 प्लस सर्टिफिकेट दिया है। इसका मतलब है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चे इसे अभिभावकों की सलाह के साथ देख सकते हैं। सर्टिफिकेट दो जुलाई को मेकर्स को सौंपा गया है।


किन जगहों पर हुआ बदलाव

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में दो जगह अश्लील हाव-भाव को बदलवाया है। इसके अलावा सात जगहों पर आपत्तिजनक शब्दों को भी हटाकर नए शब्द जोड़े गए हैं।हालांकि राहत की बात यह रही कि फिल्म के किसी भी हिस्से को पूरी तरह नहीं काटा गया। सर्टिफिकेट के अनुसार फिल्म की कुल लंबाई 143 मिनट यानी दो घंटे 23 मिनट है।


कब और कहां होगी रिलीज

धमाल 4 सिनेमाघरों में 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। पहले यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन धुरंधर जैसी बड़ी फिल्मों से टकराव बचाने के लिए तारीख कई बार बदली गई।


किन कलाकारों की है वापसी

फ्रेंचाइजी की परंपरा के अनुसार इस बार भी पुरानी टीम वापस लौट रही है। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी फिर साथ नजर आएंगे।

इनके अलावा एशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है और टोटल धमाल की सीधी सीक्वल मानी जा रही है।


प्रमोशन में भी दिखा जोश

फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में एक खास फैन इवेंट भी आयोजित हुआ। इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, रवि किशन और अंजलि आनंद मौजूद रहे। लगभग 250 बच्चों ने इस इवेंट में हिस्सा लिया। बच्चों ने टोटल धमाल की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी और धमाल 4 का ट्रेलर भी देखा।

ये खबरें भी पढे़ं....

entertainment news. मुंबई फिल्म फेस्टिवल में छाई MP की 64 योगिनी मंदिर पर बनी डॉक्यूमेंट्री

Cocktail 2 Movie Review: क्या पहले पार्ट जैसा जादू चला पाई शाहिद की फिल्म

Alpha Trailer में दिखा आलिया का जबरदस्त कॉन्फिडेंस, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Eetha Movie Teaser: तमाशा क्वीन बनकर बड़े पर्दे पर धमाका करेंगी श्रद्धा कपूर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr