बॉलीवुड में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज है Dhurandhar: The Revenge। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिला दिया है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने पहले दिन ही इतिहास रच दिया है।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 97 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसने शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ दिया। ये फिल्म 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों का बहुत ज्यादा प्यार और सपोर्ट मिल रहा।
कमाई के मामले में बना नया बेंचमार्क
फिल्म की कमाई के आंकड़े देखकर ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक फिल्म धुरंधर 2 ने पहले दिन भारत में 102.55 करोड़ कमाए। फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू में 47 करोड़ कमाए थे।
फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 145.55 करोड़ पहुंच गया है। ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म 172.63 करोड़ पार कर गई। अगर दोनों को जोड़ दें, तो फिल्म 144 करोड़ कमा चुकी है।
2023 में जवान ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए कमाए थे। पुष्पा 2 और एनिमल जैसी फिल्में भी अब पीछे छूट गई हैं। धुरंधर 2 ने कमाई का एक नया लेवल सेट कर दिया है।
लंबी फिल्म पर ऑडियंस का जबरदस्त प्यार
हैरानी की बात फिल्म की लंबाई को लेकर भी है। यह फिल्म 3 घंटे 49 मिनट लंबी फिल्म है। आमतौर पर इतनी लंबी फिल्में लोग कम पसंद करते हैं। लेकिन धुरंधर 2 के लगभग सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं।
ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक, ये 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी भारतीय फिल्म है। इससे पहले जेपी दत्ता की एलओसी कारगिल सबसे लंबी थी। पर धुरंधर की कहानी ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
क्या टूटेगा आमिर खान की दंगल का रिकॉर्ड
धुरंधर के पहले पार्ट ने 14 सौ करोड़ का ग्लोबल बिजनेस किया था। ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि पार्ट 2 इससे कहीं आगे जाएगी। यह फिल्म आसानी से 15 सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
अगर विदेशी बाजारों में भी यही हाल रहा तो रिकॉर्ड बनेगा। फिर ये आमिर खान की दंगल के द हजार करोड़ को टक्कर देगी। फिल्म को हिंदी के साथ साउथ में भी अच्छा रिस्पांस मिला है।
सितारों को पसंद आई रणवीर-संजय की जोड़ी
सिर्फ फैंस ही नहीं, बड़े स्टार्स भी फिल्म की तारीफ कर रहे। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आदित्य धर की जमकर तारीफ की। प्रीति जिंटा और कार्तिक आर्यन ने भी फिल्म को सराहा है।
फिल्म में आर माधवन (R Madhavan) और संजय दत्त का काम दमदार है। सोशल मीडिया पर अब धुरंधर 3 (dhurandhar movie) की मांग उठने लगी है। फैंस चाहते हैं कि इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म आए।
हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। लेकिन इस सफलता के बाद पार्ट 3 आना लगभग तय है। वीकेंड पर ये फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
एस्पिरेंट्स 3 से लेकर जूटोपिया 2 तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं 21 धमाकेदार फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर जारी है The Kerala Story 2 का दबदबा, 12वें दिन भी करोड़ों में खेल रही फिल्म
2026 और 2027 में बड़े पर्दे पर शाहरुख खान का डंका, इन 4 फिल्मों से मचाने आ रहे तहलका
Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड

