नर्मदापुरम के सोहागपुर में शनिवार सुबह सीएम राइज संदीपनी स्कूल की बस पलट गई। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे सूकरी और चुरका गांव के बीच हुआ। उस समय बस में चार विद्यार्थी सवार थे। हादसे में चारों बच्चों के साथ बस ड्राइवर और महिला कंडक्टर भी घायल हो गए।
हादसे के बाद सभी घायलों को डायल-112 वाहन की मदद से सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, बस सुबह गांवों से बच्चों को लेने जंगल की तरफ गई थी। सूकरी और चुरका गांव के बीच एक मोड़ पर अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। बस एक पलटी खाने के बाद तिरछी होकर रुक गई।
-------------
उज्जैन में करणी सेना के दो गुटों में खूनी संघर्ष, 2 की मौत
उज्जैन के कानीपुरा स्थित ढाबे पर बुधवार रात करणी सेना से जुड़े दो गुटों में विवाद हो गया। पुरानी रंजिश के बाद एक पक्ष ने हथियारबंद साथियों को बुलाया। हमले में चाकू और तलवार से दो लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
------------
इंदौर में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-गैस के दाम, बिजली की दरों और शक्कर की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत जमकर विरोध जताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर राजवाड़ा और मंगल नगर पेट्रोल पंप समेत शहर के 24 ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
राजवाड़ा पर कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से लोन पर शक्कर और पनीर बांटकर महंगाई का विरोध किया और सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ भी किया। शहर कांग्रेस का कहना है कि शक्कर के दाम बढ़ने से आगामी रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी और दीपावली जैसे त्योहारों पर आम जनता का बजट पूरी तरह गड़बड़ा जाएगा।
=====================================================================================
26 अगस्त
इंदौर में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत हो गई। जांजगीर निवासी परिवार की दो बेटियों ने इंदौर में दम तोड़ा, जबकि तीसरी की मौत इटारसी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। रात का खाना खाने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ी थी। मामले की जांच जारी है।
-----------
मऊगंज के लौर थाना क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी के दौरान युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि राम रहीस जायसवाल ने अजहरुद्दीन उर्फ आजू को जिंदा जलाने की कोशिश की। उसे बचाने पहुंचे तीन अन्य लोग भी झुलस गए, सभी का रीवा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
---------
सीहोर में सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक 11 किलोमीटर लंबी भव्य कांवड़ यात्रा शुरू हुई है। इसमें देश भर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के जलगांव से आए एक श्रद्धालु को अचानक हार्ट अटैक आ गया।
भीड़ इतनी ज्यादा थी कि महज 100 मीटर दूर खड़ी एंबुलेंस को पहुंचने में आधा घंटा लग गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद डॉक्टर ने मरीज को तुरंत अपने कंधों पर बैठाया और पैदल चलकर हाईवे तक पहुंचे, जहां से उसे अस्पताल भेजा गया। प्रशासन ने सुरक्षा के तहत नदी घाट पर रोक लगाकर पुल पर जल भरने के नल लगाए हैं।
------------------------------------------------------
=====================================================================================
24 अगस्त
धार जिले के कुक्षी क्षेत्र में सावन के अंतिम सोमवार को एक भीषण हादसा हो गया। पुराने चिखलदा से नर्मदा जल लेने जा रहे कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का निसरपुर चौकी के कडमाल गांव के पास पुल पर अचानक स्टीयरिंग फेल हो गया।
नियंत्रण खोने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है और 19 घायल हो गए हैं। घायलों में से 5 से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायलों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
भोपाल में IAS-IPS देंगे UPSC की फ्री कोचिंग, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू
भोपाल में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद छात्रों के लिए जिला प्रशासन एक खास पहल लेकर आया है। प्रशासन UPSC और MPPSC परीक्षाओं की तैयारी के लिए 50 स्टूडेंट्स को फ्री कोचिंग देगा।
इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 24 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेंगे, जिसकी कोचिंग 5 सितंबर से हिंदी भवन में शुरू होगी। 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा। इस कोचिंग में प्रशासनिक अफसर, प्रोफ़ेसर्स और विषय विशेषज्ञ फ्री में गाइडेंस और रेगुलर क्लासेस देंगे।
भोपाल की सड़कों पर सेना के टैंक दिखाएंगे शौर्य
भोपाल में 15 जनवरी (आर्मी डे) 2027 की परेड के दौरान पहली बार सेना के टैंक सड़कों पर अपना शौर्य दिखाएंगे। इस ऐतिहासिक और भव्य शो को करीब 50 हजार दर्शक देख सकेंगे। परेड के लिए गोविंदपुरा थाने से जंबूरी मैदान तक की 2.4 किलोमीटर लंबी सड़क को 15 मीटर तक चौड़ा और मजबूत (स्ट्रैंथनिंग) किया जाएगा, ताकि भारी टैंकों का भार झेला जा सके।
सड़क से स्पीड ब्रेकर, बिजली के पोल और पेड़ हटाए जाएंगे। देश में पहली बार आर्मी डे परेड किसी सैन्य कैंटोनमेंट के बजाय खुले सार्वजनिक क्षेत्र में आयोजित की जा रही है।
=====================================================================================
M23 अगस्त
रतलाम के पैराडाइज वैली पिकनिक स्पॉट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जावरा के त्रिमूर्ति हाई स्कूल के छात्र पिकनिक मनाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान कुछ छात्र गहरे पानी में चले गए। उन्हें बचाने पहुंचे दो शिक्षक भी डूब गए। हादसे में एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा को सुरक्षित बचा लिया गया।
महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में एक बार फिर सनातन संस्कृति और भारतीय संस्कारों का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। योग, ध्यान और अध्यात्म की खोज में भारत आए इटली, स्पेन और इंग्लैंड के तीन विदेशी जोड़ों ने हिंदू वैदिक रीति-रिवाज से शादी रचाई। डॉ. ओमानंद गुरुजी के सान्निध्य में निनोरा स्थित आनंदमय वेलनेस रिट्रीट में हुए इस भव्य समारोह में विदेशी साधकों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।
इन साधकों ने न केवल भारतीय नाम अपनाए, बल्कि सनातन परंपरा को जीवनभर निभाने का संकल्प भी लिया। महाकाल के आंगन से निकला यह संदेश दिखाता है कि भारतीय विवाह केवल एक कानूनी समझौता नहीं, बल्कि दो आत्माओं का पवित्र संस्कार है।
-----------------------------
भोपाल में 10 और ई-बसें शुरू, कोलार-एमपी नगर कनेक्टिविटी बेहतर
भोपाल में 24 अगस्त से 10 नई ई-बसें शुरू हो रही हैं, जिससे सड़कों पर इनकी कुल संख्या 20 से बढ़कर 30 हो जाएगी। इसके साथ ही अब हर 10 से 15 मिनट में बस सुविधा मिलेगी, जिससे रोजाना लगभग 12 हजार यात्रियों को सीधा फायदा होगा।
यह बसें एमपी नगर, कोलार, बैरागढ़ और आईएसबीटी जैसे प्रमुख इलाकों को आपस में जोड़ेंगी, जिससे नौकरीपेशा और छात्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। न्यूनतम किराया 6-7 रुपये और अधिकतम 40 रुपये तय है। इन बसों की सबसे बड़ी खासियत दिव्यांगों के लिए रैंप, हाइड्रोलिक डोर और व्हीलचेयर की विशेष जगह है।
--------------------------
इंदौर में H1N1 स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला आया
इंदौर में H1N1 स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने आया है। हाल ही में उज्जैन की एक 62 वर्षीय संक्रमित महिला की इलाज के बाद मौत हो गई थी, जिसके बाद नए मरीज की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
संक्रमित मरीज का इलाज निजी अस्पताल में जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग अब संक्रमण के मुख्य स्रोत और मरीजों के संपर्क में आए लोगों की निगरानी में जुट गया है। स्थिति को देखते हुए एमवाय अस्पताल (MY Hospital) में विशेष वार्ड तैयार कर जांच, इलाज और मॉनिटरिंग की पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
=====================================================================================
Mp breaking news
मध्यप्रदेश लाइव अपडेट | मध्यप्रदेश की खबरें | mp news live | मध्यप्रदेश की ताजा खबर live। एमपी ब्रेकिंग न्यूज | Mp breaking nws

