Dailyhunt
एमपी में एक साथ 14 कलेक्टर बदले: प्रियंक मिश्रा को भोपाल की कमान, 2015 बैच के 4 IAS को भी मिली कलेक्टरी

एमपी में एक साथ 14 कलेक्टर बदले: प्रियंक मिश्रा को भोपाल की कमान, 2015 बैच के 4 IAS को भी मिली कलेक्टरी

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एमपी में 26 आईएएस अफसर बदले गए हैं। देर शाम जारी IAS TRANSFERS LIST में 26 आईएएस इधर से उधर किए गए हैं। इसमें 14 जिलों के कलेक्टरो को बदला गया है। प्रियंक मिश्रा को भोपाल की कमान दी गई है।

2015 बैच के 4 आईएएस को पहली बार कलेक्टर बनाया गया है।

ट्रांसफर लिस्ट देखिए…

14 जिलों में नए कलेक्टर...

नामजिला (कलेक्टर)
प्रियंक मिश्राभोपाल
प्रतिभा पालसागर
नरेंद्र कुमार सूर्यवंशीरीवा
राजीव रंजन मीनाधार
सोमेश मिश्रानर्मदापुरम
अर्पित वर्माशिवपुरी
डॉ. सौरभ संजय सोनवणेबैतूल
डॉ. योगेश तुकाराम भरसटझाबुआ
नेहा मीनासिवनी
प्रताप नारायण यादवदमोह
राहुल नामदेव धोटेमण्डला
शीला दाहिमाश्योपुर
बिदिशा मुखर्जीमैहर
राखी सहायउमरिया

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी...

नामनई जिम्मेदारी / पद
कौशलेन्द्र विक्रम सिंहसचिव, मुख्यमंत्री
संदीप जीआरश्रम आयुक्त, इंदौर
अभिषेक सिंहआयुक्त, लोक शिक्षण
शिल्पा गुप्तासचिव, गृह विभाग
श्रीकांत बनोठकमिश्नर, नर्मदापुरम संभाग
कृष्ण गोपाल तिवारीआयुक्त, सामाजिक न्याय
रवीन्द्र कुमार चौधरीअपर सचिव
सोनिया मीनाअपर सचिव

कलेक्टरों में बड़ा फेरबदल

कृष्णा गोपाल तिवारी को आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, भोपाल बनाया गया। रवींद्र कुमार चौधरी को अपर सचिव, नर्मदा घाटी विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग में भेजा गया।

प्रतिभा पाल को जिला सागर का कलेक्टर बनाया गया। राजीव रंजन मीना को जिला धार का कलेक्टर बनाया गया। उमरिया के कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन विमानन विभाग बनाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के पद भी बदले

नरेंद्र कुमार सुर्यवंशी को रीवा का कलेक्टर बनाया गया। राजीव रंजन को धार का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सोनिया मीना को अपर सचिव, वित्त विभाग का दायित्व मिला। योगेश भारद्वाज को जिला झाबुआ का कलेक्टर बनाया गया। नीरज संजय सोनवणे को बैतूल का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

कई अधिकारी अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

सुधीर कुमार कोचर को भोपाल के कार्यालय संचालक पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया। डीके जी. अंबर को इंदौर के आयुक्त, वाणिज्यिक कर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया। श्री धर्मेंद्र कुमार जैन को इंदौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश IAS ट्रांसफर | MP IAS Transfer | IAS Transfer List | मध्यप्रदेश not present in content

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr