Dailyhunt
एमपी पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर्स का टोटा, 1680 पदों की कमी के बीच 184 और कर्मचारी होंगे रिटायर

एमपी पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर्स का टोटा, 1680 पदों की कमी के बीच 184 और कर्मचारी होंगे रिटायर

ध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) में इन दिनों हालात थोड़े चिंताजनक नजर आ रहे हैं। एक तरफ प्रदेश में विकास के बड़े-बड़े दावे हो रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ विभाग के पास इन कामों को पूरा करने के लिए स्टाफ की भारी कमी है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस साल विभाग से कुल सौ से ज्यादा कर्मचारी अपनी सेवाओं से रिटायर होने वाले हैं।

सबसे ज्यादा असर सब इंजीनियर के पदों पर पड़ने वाला है। विभाग में पहले से ही इंजीनियरों की कमी है। अब इतने बड़े पैमाने पर रिटायरमेंट होने से सरकारी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है।

184 कर्मचारी हो रहे सेवानिवृत्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) में इस साल कुल 184 कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इनमें 165 सब इंजीनियर, छह आर्किटेक्ट और 13 लिपिक स्टाफ शामिल हैं। यह तब है जब विभाग में पहले से ही 1680 सब इंजीनियर की जरूरत है।

नए पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मंजूर

हालांकि विभाग ने 293 नए पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है। वहीं अप्रैल में विभाग में 225 इंजीनियरों के इंटरव्यू होने थे लेकिन वो भी नहीं हो पाए हैं।

फिलहाल विभाग में 1076 सब इंजीनियर काम कर रहे हैं। इनमें से 250 के पास एसडीओ का चार्ज है और बाकी 774 ही कार्यरत हैं।

किस महीने कितने इंजीनियर रिटायर्ड होंगे

इस साल 165 सब इंजीनियर सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इनमें से जनवरी से अप्रैल तक 38 इंजीनियर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मई में नौ, जून में 25, जुलाई में 32, अगस्त में 12, सितंबर में 12, अक्टूबर में सात, नवंबर में 10 और दिसंबर में 20 सब इंजीनियर सेवानिवृत्त होंगे। इनमें सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर शामिल हैं।

सब इंजीनियरों को सौंप रहे प्रभार

विभाग में लगभग 200 असिस्टेंट भी अपने मूल पदों पर काम कर रहे हैं। नियमों के अनुसार जब भी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर का पद खाली होता है, तो असिस्टेंट इंजीनियर को उसका प्रभार दिया जाना चाहिए। विभाग में महत्वपूर्ण पदों को रिक्त छोड़कर सब इंजीनियरों को प्रभार सौंपा जा रहा है।

FAQ
Q. मध्य प्रदेश PWD में इस साल कुल कितने लोग रिटायर हो रहे हैं? A. इस साल विभाग के कुल 184 कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, जिनमें 165 सब इंजीनियर, 6 आर्किटेक्ट और 13 लिपिक शामिल हैं। Q. मध्य प्रदेश PWD विभाग में वर्तमान में सब इंजीनियरों की कितनी कमी है? A. विभाग में कुल 1680 सब इंजीनियरों की जरूरत है। फिलहाल 1076 तैनात हैं, जिनमें से केवल 774 ही फील्ड पर कार्यरत हैं क्योंकि बाकी 250 के पास एसडीओ का प्रभार है।

ये खबरें भी पढ़िए...

PWD में दोहरा एक्शन का खेल? 3 इंजीनियर सस्पेंड, पुराने मामलों में अब भी नरमी पर सवाल

PWD में एक्शन का खेल: जांच पहले, सूचना बाद में… फिर नोटिस देकर फाइल बंद?

एमपी न्यूज: खाद के सैंपल फेल, कृषि विभाग ने इफको DAP मिला नॉन स्टैंडर्ड की बिक्री पर लगाई रोक

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr