इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के इस सीजन का रोमांच अपने चरम पर है। आज गुरुवार अप्रैल को मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों को एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।
आज शाम गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी।
दोनों टीमों के बीच इस सीजन का यह दूसरा मुकाबला है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले मैच में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में आज गुजरात की टीम अपने घरेलू मैदान पर उस हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।
पॉइंट्स टेबल का समीकरण
बेंगलुरु की टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। वह अब तक खेले गए आठ मैचों में से छह मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। आज बेंगलुरु की टीम जीतती है तो उसके 14 पॉइंट्स हो जाएंगे और वह टॉप पर पहुंच सकती है।
वहीं गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन इस सीजन में मिला-जुला रहा है। गुजरात ने अब तक आठ मैच खेले हैं, जिनमें से उसे चार मैचों में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए गुजरात के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है।
आमने-सामने के आंकड़े
IPL के इतिहास में जब भी ये दोनों टीमें टकराती हैं तो मुकाबला कांटे का होता है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल सता मुकाबले खेले गए हैं।
बेंगलुरु की जीत चार मैच
गुजरात की जीत तीन मैच
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों के बीच एक बार मुकाबला हुआ है, जिसमें बेंगलुरु को जीत मिली थी। गुजरात की टीम आज के मैच को जीतकर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में बेंगलुरु की बराबरी (4-4) करने की कोशिश करेगी।

गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर टीम को आगे ले जा रहे हैं।
रन: 330 (7 मैच)
स्ट्राइक रेट: 148.64
गेंदबाजी में रबाडा का खौफ
गुजरात के लिए कगिसो रबाडा विकेट निकालने की मशीन साबित हो रहे हैं। उन्होंने आठ मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। हालांकि उनकी 9.48 की इकोनॉमी टीम के लिए थोड़ी चिंता का विषय है, जिसे उन्हें आज सुधारना होगा।
बेंगलुरु के रन मशीन विराट कोहली
इस सीजन RCB की ओर से विराट कोहली का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। कोहली ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे खिलाड़ियों में से एक हैं।
रन: 351 (8 मैच)
स्ट्राइक रेट: 162.50
भुवनेश्वर कुमार की स्विंग का जादू
RCB के गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार संभाल रहे हैं। उनकी स्विंग गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए पहेली बनी हुई है। उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं और वे काफी सटीक गेंदबाजी कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
आईपीएल 2026: कोलकाता ने पहला सुपर ओवर में लखनऊ को हराया
क्रिकेट न्यूज: रायपुर एयरपोर्ट पर IPL 2026 का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच
रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा
MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक

