Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ईडी इंदौर ने नवभारत गृह सोसाइटी के 4.64 करोड़ घोटाले में किया केस

ईडी इंदौर ने नवभारत गृह सोसाइटी के 4.64 करोड़ घोटाले में किया केस

Indore. इंदौर में सहकारी गृह निर्माण समिति में जमीनों के भारी खेल हुए हैं। नव भारत सोसाइटी (Navbharat Housing Society) में हुए 4.64 करोड़ घोटाले में ed जांच कर रहा है। इसमें आरोपी श्रीकांत घंटे, सुभाष चंद्र दुबे, राकेश जैन, अंतिम जोशी और आनंद शाह के खिलाफ पीएमएलए तहत विशेष न्यायालय (पीएमएलए), इंदौर के में केस पेश हुआ।

इसमें सुनवाई के लिए नोटिस जारी किए हैं।

ये है केस

इंदौर के एमजी रोड पुलिस स्टेशन द्वारा श्रीकांत घंटे और नव भारत गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड, इंदौर के अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज है। इसमें ed ने विभिन्न वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी गतिविधियों के लिए दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की।

पूरी तरह सुनियोजित घोटाला हुआ

ईडी द्वारा की गई जांच में एक सुनियोजित घोटाले का खुलासा हुआ। जिसमें नव भारत हाउसिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी, इंदौर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और निदेशक मंडल के सदस्य शामिल थे। उन्होंने नव भारत हाउसिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी के फंड से खरीदी गई जमीन को अलग-अलग संस्थाओं को बेचकर और इस तरह फंड का गबन किया। अपने ही संगठन के सदस्यों को बेईमानी से धोखा दिया।

अपराध की आय सोसाइटी के सदस्यों को धोखा देकर और जमीन की बिक्री से प्राप्त आय के रिकॉर्ड को नष्ट किया गया। अवैध रूप से गबन किए गए फंड को व्यवस्थित रूप से अलग-अलग स्तरों पर जमा किया गया और बाद में अचल संपत्तियों को खरीदने के लिए इस्तेमाल किया गया।

प्रॉपटी अटैच हो चुकी

ईडी ने 12 फरवरी को पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत श्रीकांत घंटे और सुभाष चंद्र दुबे के नाम पर अचल संपत्तियों को अटैच किया था। इसकी कीमत 64 लाख है। आगे की जांच जारी है।

़ें...

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr