इंदौर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के छात्रों को इस साल भी जमकर प्लेसमेंट मिला है। कंपनियों की संख्या से लेकर औसत पैकेज में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल जैसी कंपनियों ने भी आफ कैंपस में यहां के छात्रों को बड़े पैकेज में लिया है।
खासकर साइंस एंड टेक सेक्टर में अधिक पैकेज मिला है और मैनेजमेंट में इससे थोड़ा काम पैकेज पर प्लेसमेंट हुआ। कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई ने इस रिपोर्ट की जानकारी दी। उनके साथ कुलसचिव प्रजज्वल खरे, प्लेसमेंट आफिसर अवनीश व्यास व अन्य फैकल्टी मौजूद थी।
इस तरह रहा प्लेसमेंट...
- कुल नौकरी 1091 छात्रों को मिली है
- कुल 271 कंपनियों ने कैंपस विजिट किया
- औसत पैकेज 5.3 लाख रुपए प्रति साल रहा है
- अधिकतम पैकेज 72 लाख रुपए रहा
- कुल प्लेसमेंट में 56 फीसदी मेल और 44 फीसदी फीमेल छात्र है
- सबसे ज्यादा नौकरी आईईटी विभाग से
इंजीनियर और टेक्नोलॉजी सेक्टर के विभागों में अधिक नौकरी और औसत पैकेज देखा गया है। आईईटी में सबसे ज्यादा 421 को नौकरी मिली है और औसत पैकेज भी सबसे ज्यादा 7.74 लाख रहा है।
- आईआईपीएस में औसत पैकेज 7.50 लाख रहा और एससीएसआईटी में 6.1 लाख का पैकेज रहा है।
- वहीं मैनेजमेंट सेक्टर में आईएमएस विभाग के 312 को नौकरी मिली है और उनका औसत पैकेज 6.84 लाख रहा है। वहीं आईआईपीएस में 96 को 6.72 लाख औसत पैकेज पर नौकरी मिली है।
बीते साल से क्या रही स्थिति
वहीं बीते साल 2023-24 में 1039 युवाओं को नौकरी मिली थी और कैंपस में 219 ही कंपनियां आई थी। वहीं औसत पैकेज भी 5.14 लाख था। वहीं इस बार 1091 को नौकरी मिली, कैंपस में 271 कंपनियां आई और औसत पैकेज 5.31 लाख रुपए हो गया है।
लैंग्वेज, कम्यूनिकेशन पर देंगे जोर
वहीं कुलगुरू सिंघई ने बताया कि प्लेसमेंट में जो कंपनियों और छात्रों से बात करने के बाद लैंग्वेज और कम्यूनिकेश स्किल पर अधिक जोर दिया जाएगा। इसके लिए अलग सैल बनाकर काम करने की बात कही गई है। इससे और अधिक प्लेसमेंट हो सकेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...

