Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

द सूत्र 2 months ago

News in Short

बीसीसीआई ने 2026-27 का घरेलू सीजन शेड्यूल जारी किया।
भारत 22 मैचों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 अक्टूबर को इंदौर में टी-20 मैच होगा।

2027 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी।
आईपीएल के बाद टीम इंडिया का नया सत्र शुरू होगा।

News in Detail

आईपीएल 2026 (IPL 2026 ) के बाद टीम इंडिया अपने नए सत्र का आगाज करेगी। भारतीय टीम विभिन्न देशों के खिलाफ टी-20, वनडे और टेस्ट मैच खेलेगी। बीसीआई से टीम इंडिया का घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आइए नजर डालते हैं टीम इंडिया कब और कहां किस टीम के साथ भिडे़गी।

घरेलू सीजन का नया कार्यक्रम जारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2026-2027 के घरेलू सीजन का नया कार्यक्रम जारी किया। इस दौरान टीम इंडिया वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मैच 17 शहरों में खेले जाएंगे। सीजन की शुरुआत भारत द्वारा वेस्टइंडीज के तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की मेज़बानी से होगी। वनडे त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। टी-20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में आयोजित किए जाएंगे।

वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भारत 13 दिसंबर से श्रीलंका के तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की मेजबानी करेगा। वनडे दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। टी-20 मैच राजकोट, कटक और पुणे में होंगे।

अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया

आईपीएल के बाद भारत को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और वनडे सीरीज का आयोजन होगा। टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर भी जाएगी।

एअर इंडिया की दिल्ली-लंदन फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटी, 7 घंटे हवा में रही

साल 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल

नए साल में जिम्बाब्वे जनवरी 2027 में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा। मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में होंगे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज

भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन 2027 की शुरुआत 21 जनवरी को नागपुर में होगी। इसके बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाएगी। मुकाबले चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में होंगे।

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के 14 अधिकारियों की जमानत इंदौर CBI कोर्ट से खारिज, सॉल्वर को बैठाकर किया था फर्जीवाड़ा

भारत का 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन शेड्यूल

वेस्टइंडीज का भारत दौरा

27 सितंबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला वनडे, त्रिवेंद्रम
30 सितंबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे, गुवाहाटी
3 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा वनडे, मुल्लांपुर
6 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला टी20, लखनऊ
9 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा टी20, रांची
11 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा टी20, इंदौर
14 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, चौथा टी20, हैदराबाद
17 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, पांचवां टी20, बेंगलुरु

श्रीलंका का भारत दौरा

13 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, पहला वनडे, नई दिल्ली
16 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा वनडे, बेंगलुरु
19 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा वनडे, अहमदाबाद
22 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, पहला टी20, राजकोट
24 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टी20, कटक
27 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा टी20, पुणे

जिम्बाब्वे का भारत दौरा

3 जनवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे, पहला वनडे, कोलकाता
6 जनवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे, दूसरा वनडे, हैदराबाद
9 जनवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे, तीसरा वनडे, मुंबई

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा

21-25 जनवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट, नागपुर
29 जनवरी-2 फरवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट, चेन्नई
11-15 फरवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट, गुवाहाटी
19-23 फरवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा टेस्ट, रांची
27 फरवरी-3 मार्च: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पांचवां टेस्ट, अहमदाबाद

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr