Dailyhunt
इंतजार खत्म! आ गया एमपी पुलिस भर्ती 2025 रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

इंतजार खत्म! आ गया एमपी पुलिस भर्ती 2025 रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

BHOPAL. मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने बड़ी खबर दी। पुलिस आरक्षक भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी हुआ। 7 हजार 500 पदों की भर्ती हुई थी। 6 हजार 525 पदों का फाइनल रिजल्ट आया। 9 अप्रैल 2026 को परिणाम घोषित किया गया।

esb.mp.gov.in पर रिजल्ट देखें।

13 फीसदी पद रहेंगे होल्ड

रिजल्ट में फिलहाल ओबीसी आरक्षण के चलते 13 फीसदी पद होल्ड रहेंगे। आरक्षक के 7 हजार 500 पदों के लिए ईएसबी द्वारा अक्टूबर माह में परीक्षा के पहले चरण में रिटर्न टेस्ट लिया गया था। लिखित परीक्षा का परिणाम ईएसबी द्वारा 25 जनवरी 2026 को जारी किया गया था।

9,78,059 आवेदकों में से चुने गए योग्य उम्मीदवार

इस भर्ती के लिए कुल 7 हजार 500 पद निकाले गए थे। परीक्षा में 9 लाख 78 हजार 59 आवेदकों ने हिस्सा लिया। पहले चरण का परिणाम 25 जनवरी 2026 को आया। उसमें 57 हजार 985 उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए चुने गए। इसके बाद 23 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक PPT हुई। प्रदेश के 10 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई।---

6,525 पदों का अंतिम परिणाम घोषित

अंतिम परिणाम में कुल 6 हजार 525 पदों के लिए चयन हुआ। इसमें 87 प्रतिशत मुख्य भाग और 13 प्रतिशत OBC पद शामिल हैं। NEP पद्धति से दोनों चरणों के अंक जोड़े गए। उम्मीदवार अपना रिजल्ट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

9 लाख से ज्यादा आवेदन

इस परीक्षा में प्रदेश भर से 9.78 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से 6.85 लाख अभ्यर्थी रिटर्न टेस्ट में शामिल हुए थे। जबकि रिजल्ट के बाद दूसरे चरण में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए केवल 59 हजार 438 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।

87-13 के फार्मूले पर रिजल्ट जारी किया गया

ईएसबी द्वारा जनवरी में जारी किए गए परिणाम के आधार पर चयन शाखा ने 10 पुलिस इकाइयों में फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया था। फिजिकल टेस्ट के लिए 7500 पदों के मुकाबले 7 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। पुलिस मुख्यालय की चयन शाखा ने शारीरिक दक्षता परीक्षा और रिटर्न टेस्ट में चयनित अभ्यर्थियों के अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार कर जीएडी को सौंप दी थी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस चयन सूची का परीक्षण करने के बाद परिणाम जारी करने की तैयारी कर ली थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद से हजारों अभ्यर्थी अंतिम परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे थे।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले चयन कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर 'Result' सेक्शन में जाकर 'Police Constable Recruitment Test - 2023' के लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना Application Number (13 अंकों का) या Roll Number और अपनी Date of Birth दर्ज करें।

  • आपके प्रवेश पत्र (Admit Card) पर अंकित TAC Code दर्ज करें।

  • कैप्चा कोड भरकर 'Search' पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr