Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जबलपुर में जलभराव के कारण रेलवे PET परीक्षा टली, जल्द जारी होगा नया शेड्यूल

जबलपुर में जलभराव के कारण रेलवे PET परीक्षा टली, जल्द जारी होगा नया शेड्यूल

रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों कैंडिडेंट्स के लिए एक बहुत ही जरूरी और बड़ा अपडेट सामने आया है। पश्चिम मध्य रेल (WCR) ने CEN-08/2024 लेवल-1 भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित होने वाली Physical Efficiency Test (PET) यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा को फिलहाल के लिए टाल दिया है।

यह परीक्षा 31 अगस्त से 3 सितंबर 2026 के बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित होने वाली थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जबलपुर शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते रेलवे स्टेडियम के पूरे ग्राउंड में काफी ज्यादा पानी भर गया है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टूडेंट्स की सेफ्टी उनके लिए सबसे पहली प्रायोरिटी है। इसलिए जब तक ग्राउंड की हालत पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती, तब तक PET एग्जाम कंडक्ट नहीं कराया जाएगा। जल्द ही रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर नई एग्जाम डेट्स और फ्रेश शेड्यूल अनाउंस किया जाएगा।

जबलपुर में बारिश से मैदान बना वजह

जबलपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। इस वजह से रेलवे स्टेडियम के मैदान में काफी पानी भर गया। कीचड़ और जलभराव के कारण दौड़ कराना बिल्कुल सुरक्षित नहीं था। ऐसे हालात में अभ्यर्थियों के फिसलने और चोट लगने का खतरा बना हुआ था। सुरक्षा को ध्यान में रखकर रेलवे प्रशासन ने तुरंत परीक्षा टाल दी।

मैदान पूरी तरह से जलमग्न हो गया है, जिसके चलते वहां रनिंग और बाकी फिजिकल एक्टिविटीज कराना बिल्कुल भी पॉसिबल नहीं था। ऐसे में किसी भी कैंडिडेट को कोई फिजिकल इंजरी न हो और परीक्षा भी फेयर तरीके से हो सके, इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने एग्जाम को पोस्टपोन करने का बड़ा फैसला लिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्थितियां सामान्य होते ही टेस्ट आयोजित होगा। अब उम्मीदवारों को नए परीक्षा शेड्यूल का थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

इतने पदों पर भर्ती

पश्चिम मध्य रेल (WCR), जबलपुर जोन के तहत CEN-08/2024 (लेवल-1 / ग्रुप डी) भर्ती के अंतर्गत कुल एक हाजार 614 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। अगर पूरे ऑल-इंडिया लेवल की बात करें तो ऑल इंडिया लेवल पर इस भर्ती के तहत कुल 32 हजार 438 पदों को भरा जाना है। इस बड़े भर्ती अभियान में लाखों युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाई है।

इसी सिलसिले में जबलपुर जोन के एक हजार 614 पदों के लिए अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होना था। अब इस भर्ती परीक्षा के टलने से बड़ी संख्या में उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं। सभी अभ्यर्थी अब नई तारीखों के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

31 अगस्त से 3 सितंबर तक थी परीक्षा

पश्चिम मध्य रेल जबलपुर CEN-08/2024 भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन होना था। यह परीक्षा 31 अगस्त से 3 सितंबर तक जबलपुर में तय की गई थी। उम्मीदवारों को इसके लिए पहले ही ई-कॉल लेटर जारी किए जा चुके थे।

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मैदान में दौड़ की तैयारी में लगे हुए थे। लेकिन अचानक परीक्षा टलने से सभी अभ्यर्थियों का शेड्यूल बदल गया है। रेलवे अधिकारियों ने सभी कैंडिडेंट्स से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर नया टाइम-टेबल अपलोड किया जाएगा।

पुराना फ्री रेल पास अब मान्य नहीं

रेलवे ने ई-कॉल लेटर के साथ फ्री ट्रैवल पास जारी किया था। द्वितीय श्रेणी का यह फ्री रेल ट्रेवल अथॉरिटी अब मान्य नहीं रहेगा। उम्मीदवार पुरानी तिथियों वाले पास से ट्रेन में यात्रा नहीं कर पाएंगे। नई परीक्षा तिथियों का ऐलान होने पर फ्रेश गाइडलाइंस जारी होंगी।

इसके बाद अभ्यर्थियों को नया ई-कॉल लेटर फिर से डाउनलोड करना होगा। रेलवे प्रशासन नए ट्रैवल अथॉरिटी लेटर पर अलग से स्पष्ट निर्देश देगा। अभ्यर्थी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के आधिकारिक अपडेट जरूर चेक करें।

फर्जी जॉब रैकेट से सावधान

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों के लिए जरूरी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि भर्ती कराने का दावा करने वाले दलालों से पूरी तरह बचें। किसी भी फर्जी जॉब रैकेट के झांसे में बिल्कुल न आएं। रेलवे में सभी भर्तियां पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट के आधार पर होती हैं। परीक्षा की नई तिथियों के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर रखें। किसी भी अनधिकृत सोशल मीडिया की अफवाह पर विश्वास बिल्कुल न करें। सही और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल रेलवे पोर्टल चेक करते रहें।

Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 900 के ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन

ऐसे होगा SBI Job Selection, ये रहा रिक्रूटमेंट एग्जाम का पूरा सिलेबस और टिप्स

AI Job Trends 2026: अब डिग्री काफी नहीं, बचपन से बच्चों को सिखाना होगा AI

शिक्षक TET में फेल तो नौकरी जाएगी! दूसरा मौका मिलेगा या नहीं, जानें ऐसे सवालों के जवाब

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr