Dailyhunt
JEE Advanced 2026 परीक्षा पैटर्न, आईआईटी रुड़की ने अफवाहों पर लगाया विराम, जानें फॉर्मेट

JEE Advanced 2026 परीक्षा पैटर्न, आईआईटी रुड़की ने अफवाहों पर लगाया विराम, जानें फॉर्मेट

ईआईटी रुड़की जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा (jee advance exam) आयोजित करेगा। पिछले कुछ दिनों से परीक्षा पैटर्न को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं। छात्र एडैप्टिव टेस्टिंग फॉर्मेट की खबरों से काफी परेशान थे।

अब आईआईटी रुड़की ने इन सभी दावों को गलत बताया है। उन्होंने साफ किया है कि परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा। जेईई एडवांस्ड पहले की तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) ही होगा। छात्र अब बिना किसी भ्रम के अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं। पुरानी परंपरा के अनुसार ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आधिकारिक स्पष्टीकरण से लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

एडैप्टिव टेस्टिंग की उड़ी अफवाह?

एडैप्टिव टेस्टिंग एक अत्याधुनिक सिस्टम है जिसमें परीक्षा के दौरान उम्मीदवार द्वारा दिए गए जवाबों के आधार पर अगले प्रश्न का कठिनाई स्तर बदल जाता है।

  • यदि अभ्यर्थी सही उत्तर देता है, तो अगला प्रश्न कठिन होता है।

  • यदि उत्तर गलत होता है, तो अगला प्रश्न सरल हो जाता है।

हालांकि, आईआईटी रुड़की ने साफ कर दिया है कि जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए इस प्रणाली को लागू नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में जो पैटर्न लागू है, उसमें सभी उम्मीदवारों के लिए प्रश्नों का सेट और मार्किंग स्कीम समान होती है।

JEE Advanced 2026 परीक्षा पैटर्न

जेईई एडवांस्ड की तैयारी में एग्जाम पैटर्न समझना जरूरी है। यह परीक्षा आपके बेसिक ज्ञान को गहराई से परखती है। रट्टा मारने के बजाय कॉन्सेप्ट्स को समझना बहुत जरूरी है। एग्जाम में आपकी सोचने और समझने की क्षमता देखी जाती है। मुश्किल सवालों को हल करने का तरीका भी परखा जाता है।

परीक्षा की स्ट्र्कचर

जेईई एडवांस्ड में दो अनिवार्य पेपर (Paper 1 & Paper 2) शामिल होते हैं। प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे होती है।

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्या (अनुमानित)कुल अंक (Total Marks)
भौतिक विज्ञान (Physics)18परिवर्तनीय (Variable)
रसायन विज्ञान (Chemistry)18परिवर्तनीय
गणित (Mathematics)18परिवर्तनीय
कुल (Total)54-
  • माध्यम (Medium): प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

  • नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking): गलत उत्तरों के लिए अंक काटे जाने का प्रावधान है, इसलिए तुक्का लगाने से बचें।

  • प्रश्नों के प्रकार: इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), संख्यात्मक उत्तर वाले प्रश्न और मैचिंग लिस्ट वाले प्रश्न शामिल होते हैं।

जरूरी डेट्स

आईआईटी रुड़की ने परीक्षा के लिए एक टेंटेटिव शेड्यूल भी साझा किया है, ताकि छात्र अपनी रणनीति बना सकें।

  • परीक्षा तिथि (Exam Date): 17 मई 2026 (रविवार)

  • पेपर-1 समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

  • पेपर-2 समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

  • ऑनलाइन पंजीकरण शुरू: 23 अप्रैल 2026

  • पंजीकरण की अंतिम तिथि: 02 मई 2026

  • प्रवेश पत्र की उपलब्धता: 11 मई से 17 मई 2026

पात्रता नोट (Eligibility Note): केवल वही उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठ सकते हैं जो जेईई मेंस (JEE Mains) में शीर्ष 2.5 लाख रैंक के भीतर आते हैं।

तैयारी के लिए जरूरी टिप्स

चूंकि परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं है, इसलिए छात्र अपनी पुरानी रणनीति पर कायम रह सकते हैं।

  • पिछले वर्षों के पेपर (Previous Year Papers): पिछले कम से कम 10 वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।

  • मॉक टेस्ट (Mock Tests): कंप्यूटर आधारित टेस्ट का अनुभव लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर मॉक टेस्ट दें।

  • एनसीईआरटी (NCERT): बुनियादी कॉन्सेप्ट्स के लिए एनसीईआरटी को आधार बनाएं और फिर उच्च स्तरीय संदर्भ पुस्तकों पर जाएं।

ये खबरें भी पढ़ें...

22 नौकरियों को AI से खतरा नहीं, Anthropic की नई रिपोर्ट में अहम खुलासे

एआई न्यूज: फ्री में बनें Claude AI एक्सपर्ट, एंथ्रोपिक ने लॉन्च किए कोर्स

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr