Dailyhunt
लवर के साथ गोवा भागी पत्नी, पति की शिकायत पर तलाश में गई पुलिस पर 65 हजार खर्च कराने का आरोप

लवर के साथ गोवा भागी पत्नी, पति की शिकायत पर तलाश में गई पुलिस पर 65 हजार खर्च कराने का आरोप

News in Short

  • सतना में पुलिस पर गुमशुदगी मामले में 65 हजार खर्च कराने का आरोप।
  • पुलिस ने पति को गोवा जाने के लिए कहा, बावजूद पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला।
  • पीड़ित ने पुलिस की लापरवाही और पैसे खर्च कराने पर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की।
  • पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाने के बाद जबलपुर के युवक के साथ गोवा भागी।
  • पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, स्थानीय लोग भी नाराज हैं।

News in Detail

मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। एक पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने पत्नी का पता लगाने के नाम पर 65 हजार रुपए खर्च कराए, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं मिला। अब पुलिस पति पर एक और गोवा जाने का दबाव बना रही है।

गोवा जाने पर 65 हजार का खर्च

पति के अनुसार, पुलिस ने उसे गोवा जाने के लिए कहा, जिसमें करीब 65 हजार रुपए का खर्च आया। हालांकि, वहां जाकर भी पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस दोबारा गोवा जाने का दबाव बना रही है और पति से टिकट बुक कराने के लिए कह रही है।

पीड़ित पति का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने साफ तौर पर कहा, पत्नी को ढूंढना है तो खर्चा तो करना पड़ेगा। इस गंभीर आरोप के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी बढ़ रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर सुरक्षा देने वाली संस्था ही सवालों के घेरे में आ जाए, तो आम आदमी कहां जाए?

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत

पुलिस के रवैये से परेशान होकर पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में पुलिस पर लापरवाही, विवेचना में देरी और दबाव बनाकर पैसे खर्च कराने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उसने अपने सामाजिक कारणों और लोकलाज के चलते अपना नाम सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन उसने स्पष्ट कहा है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो वह उच्च स्तर पर शिकायत करेगा।

पत्नी सब कुछ छोड़कर भागी गोवा

पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक था। इसी दौरान उसकी बातचीत एक जबलपुर निवासी युवक से शुरू हुई, जो इंस्टाग्राम पर रील बनाता था। इस बातचीत के बाद, पत्नी अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर गोवा भाग गई।

पत्नी 11 मार्च 2026 से लापता थी, जिसके बाद पति ने सिविल लाइन थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, शुरू में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बाद में एक पुलिसकर्मी ने उसे यह कहकर गोवा जाने का सुझाव दिया कि वहां उसकी पत्नी की लोकेशन मिली है।

मोमोज लवर्स को नहीं पता होगा ये सच, कैसे और क्यों बनी थी उनकी फेवरेट डिश

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr