Dailyhunt
मिया खलीफा का VIDEO दिखाकर नवाबी सेक्स करना चाहता था पति...मर्डर

मिया खलीफा का VIDEO दिखाकर नवाबी सेक्स करना चाहता था पति...मर्डर

इंटरनेट में मिया खलीफा की पोर्न वीडियो देखकर पति अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक सेक्स करना चाहता था। इसके लिए पति ने पत्नी को भी वीडियो दिखाया और इच्छा जताई। पति की बातें सुनकर पत्नी को गुस्सा आया, जिसके बाद दोनों की लड़ाई हो गई।

धीरे-धीरे लड़ाई हाथापाई में बदल गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। इसी बीच पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से जोर से वार किया और पति की मौत हो गई।

ये है पूरा मामला

यह पूरा मामला लेमरू क्षेत्र के कुटुरुवा, पलोटी नगर का है। मृतक पति का नाम जयप्रकाश तिर्की 40 साल है। मृतक पति अपनी पत्नी अमासो बाई के साथ रह रहा था। पुलिस को जयप्रकाश तिर्की की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली थी। पूछताछ के कुछ घंटे बाद पत्नी ने बताया कि अपने पति का कत्ल उसने ही किया है। दोनों के बीच आए दिन लड़ाई होती रहती थी।

पति के शराब पीने से पत्नी अमासो बाई परेशान थी। जयप्रकाश अपनी पत्नी पर चरित्र को लेकर शंका करता था। इस वजह से वह आए दिन अमासो बाई से मारपीट करता था। मामले में पुलिस ने मृतक पति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

.

Weather Update : एक बार फिर होगी जोरदार बारिश, बना हुआ है सिस्टम

6 साल की मासूम का रेप... मां ने कहा- आगे पीछे के पार्ट को फाड़ डाला

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr