Dailyhunt
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

एमपी टॉप न्यूज

भोजशाला अब अयोध्या मॉडल पर होगी विकसित, फैसला राम मंदिर जैसा, माहौल बिगाड़ने पर होगी सख्ती- सीएम

धार भोजशाला पर आए हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद शनिवार 16 मई को वहां पूजा भी शुरू हो गई है।

उधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इसे अयोध्या मॉडल पर विकसित करेंगे। हाईकोर्ट का आदेश भी अयोध्या के राम मंदिर जैसा ही हुआ है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

न्याय व्यवस्था की डिजिटल उड़ान: CJI बोले- अस्पतालों की तरह 24 घंटे काम करे कोर्ट

जबलपुर में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के डिजिटल इंटीग्रेशन कार्यक्रम में CJI जस्टिस सूर्यकांत ने न्यायपालिका को चौबीसों घंटे काम करने वाली व्यवस्था बनाने की जरूरत बताई। वहीं सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एन. कोटेश्वर सिंह ने कहा कि फाउंटेन पेन से लिखा गया संविधान अब एआई के दौर में पहुंच चुका..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: SDM और नायब तहसीलदार समेत 4 सस्पेंड, न्यायिक जांच शुरू

DEWAS. देवास में टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में छह मजदूरों की मौत हो गई थी। इस मामले में चार अफसरों पर कार्रवाई की गई है। साथ ही न्यायिक जांच आयोग भी गठित किया..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- व्यापमं से शुरू हुआ घोटाला, अब नीट तक पहुंचा, ऑफलाइन हों सभी परीक्षाएं

Indore.नीट पेपर लीक को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मुखर हुए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए के प्रमुख प्रदीप जोशी का इस्तीफा मांगा है। साथ ही कहा कि यदि यह इस्तीफा नहीं देते हैं तो पीएम इन्हें बर्खास्त करें। वहीं फिर से व्यापमं मुद्दा सिंह ने उठाय़ा।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोजशाला में अब पूरे साल पूजा, ASI ने जारी किया नया आदेश, नमाज का पुराना आदेश रद्द

धार भोजशाला पर अब ASI ने अहम आदेश जारी कर दिया। इसके तहत अब परिसर में नमाज को प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि, पूजा गतिविधि किस तरह होगी और प्रवेश का समय क्या होगा यह एएसआई, जिला प्रशासन से चर्चा कर तय करेगा।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पीएम मोदी की अपील फेल? नरेंद्र सिंह तोमर का 36 गाड़ियों का काफिला देख जनता ने पूछा सवाल

रतन मिश्रा@ग्वालियर. देश में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी देखने को मिल रही है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाड़ियों का इस्तेमाल कम से कम करने की अपील की थी, लेकिन लगता है बड़े नेताओं पर इसका कोई असर नहीं हो रहा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का काफिला देखने...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में पेट्रोल UP से 14 रुपए महंगा, पड़ोसी राज्यों में क्या रेट? जानें

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम 15 मई 2025 से फिर बढ़ गए हैं। ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं। MP में यह बढ़ोतरी 3.50 रुपए प्रति लीटर तक रही। यानी MP के लोगों की जेब पर बाकी राज्यों के मुकाबले ज्यादा बोझ पड़ा है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में AC बस में आग, जिस बस में पिता बचा रहे थे दूसरों की जान, उसमें जिंदा जला 4 साल का मासूम

दिन था शुक्रवार (15 मई)। रात के 10 बज रहे थे। शिवपुरी के अभिषेक जैन अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ इंदौर से घर लौट रहे थे। इंटरसिटी एक्सप्रेस एयरकंडीशन बस में सीट मिली थी। सफर आरामदेह लग रहा था। किसी को नहीं पता था कि यह रात उनकी जिंदगी की सबसे काली रात बन...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में 1102 इंसानों और 1492 पशुओं की मौत के बाद भी क्यों नहीं जागा बिजली विभाग?

मध्य प्रदेश में बिजली अब सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि कई इलाकों में जानलेवा खतरा बन चुकी है। NCRB और MPERC की रिपोर्टों ने जो तस्वीर सामने रखी है, वह सरकार और बिजली..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भीषण गर्मी की मार से हांफीं फैक्ट्रियां, प्रोडक्शन 20 प्रतिशत गिरा... MP में कंपनियों ने बदली शिफ्ट

मध्यप्रदेश इस वक्त भीषण गर्मी की आग में झुलस रहा है। हालात ऐसे हैं कि फैक्ट्रियों में अब सिर्फ मशीनें ही नहीं, मजदूरों के शरीर भी तप रहे हैं। प्रदेश के एमएसएमई सेक्टर पर गर्मी ने सीधा हमला बोला है। इससे उत्पादन क्षमता में करीब 20 प्रतिशत तक गिरावट आ चुकी है। जबकि हजारों मजदूर..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr