Dailyhunt
OTT Release This Week: मार्च के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 5 जबरदस्त फिल्में

OTT Release This Week: मार्च के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 5 जबरदस्त फिल्में

OTT Release This Week: अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठकर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो ये वीक आपके लिए बहुत खास होने वाला है। मार्च के आखिरी दिनों में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धमाका होगा।

ओ रोमियो

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो बहुत पॉपुलर है। विशाल भारद्वाज ने इस शानदार रोमांटिक थ्रिलर का डिरेक्टिंग किया है। ये फिल्म 27 मार्च को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।

फिल्म में शाहिद उस्तारा और तृप्ति अफशा के रोल में हैं। नाना पाटेकर भी इस फिल्म में एक मेन रोल निभा रहे हैं। फिलहाल ये फिल्म रेंट पर देखने के लिए अवेलेबल होगी। बाद में इसे फ्री में स्ट्रीम किया जा सकेगा।

काट्टान

वहीं दूसरी ओर विजय सेतुपति की फिल्म काट्टान रिलीज होगी। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जो गांव पर बेस्ड है। एम. मणिकंदन ने इस बेहतरीन एक्शन-थ्रिलर का डिरेक्टिंग किया है।

विजय सेतुपति इसमें एक मिस्टीरियस मैन के रोल में दिखेंगे। गांव के लोग उन्हें एक चमत्कार या राक्षस मानते हैं। ये फिल्म 27 मार्च को जियोहॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।

डिटेक्टिव होल

नेटफ्लिक्स (ओटीटी इस हफ्ते) पर डिटेक्टिव होल नामक क्राइम ड्रामा सीरीज आ रही है। ये सीरीज 26 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। इसमें एक डिटेक्टिव ओस्लो में बेरहम हत्याओं की जांच करता है।

समथिंग वैरी बैड इज गोइंग टू हैप्पन

OTT this week में अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं तो नेटफ्लिक्स तैयार है। समथिंग वैरी बैड इज गोइंग टू हैप्पन सीरीज आ रही है। ये 6 एपिसोड की एक डरावनी मिनी-सीरीज होने वाली है।

इसमें एक कपल की शादी अचानक एक बुरा सपना बन जाती है। इसकी रिलीज डेट 26 मार्च तय की गई है। हॉरर लवर्स के लिए ये एक बेस्ट चॉइस हो सकता है।

द रिटर्न

ओटीटी रिलीज पर बीटीएस (BTS) फैंस के लिए खुशखबरी आई है। बीटीएस: द रिटर्न डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ये डॉक्यूमेंट्री 27 मार्च को ऑडियंस के सामने पेश होगी।

इसमें बीटीएस के सातों सदस्यों की वापसी की कहानी दिखाई गई है। मिलिट्री सर्विस पूरी करने के बाद उनके रीयूनियन की झलक मिलेगी। बाओ गुयेन ने इस डॉक्यूमेंट्री का शानदार डायरेक्शन किया है।

तो अब चाहे वो शाहिद की ओ रोमियो हो या बीटीएस की द रिटर्न। इस वीकेंड मनोरंजन का हर रंग स्क्रीन पर उतरने को तैयार है।एक्शन, सस्पेंस और रोमांस से भरपूर ये वीक ओटीटी लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

ये खबरें भी पढ़ें...

Latest OTT Releases में देखें रिलीज हुई ये 10 धमाकेदार फिल्में और सीरीज

अनिल कपूर की सुबेदार से लेकर अलख पांडे की हैल्लो बच्चों तक, देखें March OTT Dhamaka

Dhurandhar OTT Update: रणवीर की फिल्म पर नेटफ्लिक्स ने चलाई कैंची, फैंस बोले धुरंधर के साथ हुआ धोखा

क्या होता है फिल्म सर्टिफिकेट, यहां जानें U, UA, A और S सर्टिफिकेट का मतलब

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr