Dailyhunt
फैज़ अहमद किदवई डीओपीटी के एडिशनल सेक्रेटरी बने, कई अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव पद पर पदोन्नति

फैज़ अहमद किदवई डीओपीटी के एडिशनल सेक्रेटरी बने, कई अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव पद पर पदोन्नति

भारत सरकार ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियों की घोषणा की है। इस प्रशासनिक फेरबदल (reshuffle) में कई संयुक्त सचिव और निदेशक को अतिरिक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिनमें कुछ महत्वपूर्ण चेहरे शामिल हैं।

एमपी कैडर केआईएएस फैज अहमद किदवई को अतिरिक्त सचिव, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में पदस्थ किया गया है। वर्तमान में किदवई DGCA में डायरेक्टर जनरल के पद पर हैं। वहीं, उड़ीसा कैडर के वीर विक्रम यादव को DGCA में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, जहां वे IAS किदवई की जगह लेंगे। इसके साथ केंद्र ने कई अफसरों को एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ किया है।

कई संयुक्त सचिव और निदेशक पदोन्नत

केंद्र सरकार ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियों की हैं। कई संयुक्त सचिव और निदेशक को अतिरिक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिनमें कुछ महत्वपूर्ण चेहरे शामिल हैं। सिक्किम कैडर के पुनीत कंसल को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी तरह एजीएमयूटी कैडर (AGMUT Cadre) के दीवाकर नाथ मिश्रा को विभागीय राजस्व से ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। तेलंगाना कैडर की नीता कुमारी प्रसाद को मछलीपालन से राजस्व मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। बिहार कैडर के श्रीधर चिरुवोलू को प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में पदोन्नति मिली है। एजीएमयूटी कैडर (AGMUT Cadre) के लोखंडे प्रशांत सीताराम और अनुज शर्मा (IDES:91) को गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया है।

वित्त और कॉर्पोरेट मामलों में नई पोस्टिंग

इसके अलावा, फाइनेंस और कॉर्पोरेट सर्विस क्षेत्र में भी कई बदलाव किए गए हैं। इनमें एजीएमयूटी कैडर (AGMUT Cadre) के संजय लोहिया को फाइनेंस मिनिस्ट्री में स्पेशल सेक्रेटरी पदस्थ किया है। अंशुमान पट्टनायक (IRS T:94) को कॉर्पोरेट मामलों मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी बनाया है। इसके अलावा मीनाक्षी रावत (IES:93) को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया।

शिक्षा, कृषि और MSME मंत्रालय में भी अहम बदलाव

इसी तरह शिक्षा, कृषि और MSME में भी महत्वपूर्ण पोस्टिंग की गई हैं। अभिषेक सिंह (NL:95) को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के निदेशक जनरल बनाया है। हिमाचल कैडर के भारत हरबंसल खेड़ा को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय में ओएसडी बनाया गया है। खेड़ा 30 अप्रैल 2026 को सुभाषचंद्र लाल दास के रिटायर होने पर मंत्रालय के सेक्रेटरी बनेंगे। एजीएमयूटी कैडर (AGMUT Cadre) के ज्ञानेंद्र डी. त्रिपाठी को कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) में सेक्रेटरी के तौर पर नई नियुक्ति मिली है।

सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके वर्तमान विभागों में ही इन-सिटू अपग्रेडेशन (In-situ Upgradation) भी दिया है। इसके तहत अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव और विशेष सचिव के स्तर का दर्जा दिया गया है, जिससे उनकी प्रशासनिक जिम्मेदारियां और अधिकार बढ़ेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

निर्मला सप्रे का हाईकोर्ट में यू-टर्न: अब भी कांग्रेस में होने का किया दावा, केस में आया ट्विस्ट

सीएम मोहन यादव ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, क्रॉउड मैनेजमेंट और दर्शन व्यवस्था पर फोकस

नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता: 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, लाखों रुपए का था ईनाम

छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सलवाद खत्म, गृहमंत्री विजय शर्मा का आधिकारिक ऐलान

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr