समझें क्या है पूरा मामला...
- पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या।
- इस मामले में में 5 महिलाएं जेल में बंद हैं।
- इनमें एक निजी स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल भी शामिल है।
- किसी ने पति को सांप से डसवाया।
- किसी ने शव के टुकड़े कर ड्रम में जमाया।
- वहीं सोनम रघुवंशी ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है।
दामिनी की कहानी
मेरठ के हस्तिनापुर की स्कूल प्रिंसिपल दामिनी को 9 दिन पहले ही जेल लाया गया। वह बैरक नंबर-12ए में बंद है।
कातिल पत्नी दामिनी पर आरोप है कि दामिनी ने पति अतुल पवार को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर दीं। इसके बाद प्रेमी तुषार और दो सपेरों की मदद से सांप से डसवाया।
जेल स्टाफ के अनुसार दामिनी बार-बार अपने 6 साल के बेटे को याद कर रोती है। उसने महिला बंदियों और उनके बच्चों को पढ़ाने की इच्छा जताई है। जेल प्रशासन ने उसे लाइब्रेरी और पढ़ाई की जिम्मेदारी सौंपी है।
नीले ड्रम वाली मुस्कान रस्तोगी
मेरठ के ब्रह्मपुरी की मुस्कान रस्तोगी पर आरोप है कि उसने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या (पत्नी ने करवाई पति की हत्या) की। इसके बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट से जमा दिया। मुस्कान 17 महीने से जेल में बंद है।
जानकारी के अनुसार मुस्कान से मिलने कोई घरवाला नहीं आया है। जेल में ही उसकी बेटी मन्नत का जन्म हुआ। बेटी की देखभाल के कारण उसे कोई काम नहीं दिया गया। जेल प्रशासन का कहना है कि उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति अब पहले से बेहतर है।
रविता की सजा
मेरठ के बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव की रविता पर आरोप है कि उसने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित की गला दबाकर हत्या कराई। इसके बाद बेड पर घोड़ापछाड़ सांप छोड़कर सांप के डसने का नाटक रचा गया।
रविता 15 महीने से जेल में बंद है। उसे खाना बनाने, सफाई और घास छीलने जैसे काम मिले हैं।
कोमल की व्यथा
बीएसएफ जवान पति की हत्या की आरोपी कोमल बैरक नंबर-12बी में बंद है। उसे खाना बनाने का काम दिया गया है। वह दूसरी महिलाओं से कहती है कि प्यार में अंधी होकर उसने अपना घर बर्बाद कर दिया। पहले वह शान से रहती थी। अब जेल में समय काट रही है।
अंजली पर आरोप
मेरठ की ही अंजली पर आरोप है कि उसने रात में फोन कर पति राहुल को मंदिर के पास बुलाया। वहां प्रेमी अजय ने कथित तौर पर राहुल को गोली मार दी। अंजली बैरक नंबर-12बी में बंद है। उसे सफाई और झाड़ू-पोछा का काम मिला है। वह कपड़े भी सिलती है।
जेल में बदली जिंदगी
पांचों महिलाओं की जिंदगी अब पूरी तरह बदल चुकी है। कभी अपने घरों में शान से रहने वाली ये महिलाएं अब जेल की बैरक में दिन काट रही हैं। किसी को झाड़ू-पोछा तो किसी को खाना बनाने का काम मिला है।
सोनन रघुवंशी की भी बढ़ी मुश्किलें
बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम की मुश्किलें भी थमी नहीं है। इस मामले में कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को आत्मसमर्पण करने को कहा था। इसके बाद सोनम ने 29 जुलाई को शिलांग कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जहां से सोनम को जेल भेज दिया है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में पतियों के लिए काल बनी पत्नियां, 7 महीनों में 15 को उतारा मौत के घाट
सिया-सोनम के बाद एक और कातिल दुल्हन, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की कर दी हत्या
छत से धक्का फिर IV लाइन में टॉयलेट क्लीनर, नर्स पत्नी ने की पति की हत्या
बेटी के सामने पत्नी ने करवा दी पति की हत्या, मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

