Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाकर एमपी के रजत पाटीदार ने बर्थडे पर फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट

RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाकर एमपी के रजत पाटीदार ने बर्थडे पर फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट

हते हैं कि किस्मत जब देती है तो छप्पर फाड़कर देती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। रविवार यानी 31 मई को जहां एक तरफ RCB ने आईपीएल इतिहास की अपनी लगातार दूसरी ट्रॉफी जीती।

वहीं आज यानी 1 जून को कप्तान रजत पाटीदार अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रजत पाटीदार के लिए इससे बड़ा बर्थडे गिफ्ट और क्या ही हो सकता है।

ई साला कप नाम्दे से नाम्दू तक का सफर

एक समय था जब आरसीबी के फैंस ट्रॉफी के लिए तरसते थे। वहीं जब से कप्तानी का जिम्मा मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार ने संभाला है। आरसीबी की किस्मत ही बदल गई है।

पिछले साल IPl 2025 में रजत पाटीदार ने आरसीबी को अपने आईपीएल इतिहास में पहली बार चैंपियन बनाया था। आईपीएल 2026 में रजत ने आरसीबी को बैक-टू-बैक आईपीएल का बादशाह बना दिया। दबाव के क्षणों में भी शांत रहकर फैसले लेने की कला ने रजत को आरसीबी का सबसे सफल कप्तान बना दिया है।

RCB ने रजत को 11 करोड़ में खरीदा

बता दें कि एमपी के रजत पाटीदार को IPL 2025 के लिए आरसीबी ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा था। रजत 2021 से आरसीबी के साथ हैं। वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्यप्रदेश के कप्तान रहे हैं।

गेंदबाज के तौर पर करियर की शुरुआत

रजत पाटीदार ने गेंदबाज के रूप में करियर की शुरुआत की थी। अंडर-15 के बाद उन्होंने बल्लेबाजी पर फोकस किया। 2014 में फुटबॉल खेलते समय घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। रजत लगभग 8 महीने मैदान से दूर रहे थे। बल्लेबाजी की टेक्नीक को और बेहतर करने के लिए पाटीदार ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमय खुरासिया से ट्रेनिंग ली थी।

8 साल की उम्र से खेलने लगे थे क्रिकेट

रजत पाटीदार बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने रहे। रजत के पिता मनोहर पाटीदार बताते हैं कि रजत 8 साल की उम्र में इंदौर के एक क्रिकेट क्लब से जुड़ गए थे। वहीं 10 साल के होते-होते अपनी उम्र से बड़े लड़कों के साथ मैच खेलने लगे थे। इसके बाद इंदौर के होलकर स्टेडियम में रजत ने अपने खेल को निखारा।

ये खबरें भी पढ़िए...

IPL 2026 में भी चैंपियन बनी RCB, गुजरात को 5 विकेट से हराया

IPL 2026 फाइनल : RCB लगातार दूसरी बार चैम्पियन, कोहली ने बनाए शानदार 75 रन

एमपी के लाल का कमाल: ग्वालियर के कबीर सिंह बने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान

IPL 2026 क्वालीफायर वन में धर्मशाला का लेजर शो विवादों में, दिखाया भारत का गलत नक्शा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr