Dailyhunt
सोनम रघुवंशी के बाद राज कुशवाह ने मांगी जमानत, सुनवाई पूरी, फैसला आना बाकी

सोनम रघुवंशी के बाद राज कुशवाह ने मांगी जमानत, सुनवाई पूरी, फैसला आना बाकी

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • हनीमून मर्डर केस में राज कुशवाह ने जमानत मांगी।

  • इससे पहले सोनम रघुवंशी को जमानत मिल चुकी है।

  • 30 अप्रैल को शिलांग कोर्ट में सुनवाई हुई।

  • कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

  • जल्द ही जमानत पर अंतिम निर्णय आ सकता है।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग (सोहरा) में हुई हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही भारी पड़ रही है। इस मामले में सही तरीके से प्रक्रिया का पालन नहीं होने की वजह से आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को पहले ही जमानत मिल चुकी है और वो जेल से बाहर आ चुकी है।

अब इस मर्डर (हनीमून मर्डर मिस्ट्री) के मास्टरमाइंड और सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह की जमानत पर सुनवाई भी हो चुकी है। शिलांग कोर्ट ने 30 अप्रैल को सुनवाई की थी और अब फैसला सुरक्षित रख लिया है, जो कभी भी आ सकता है।

सोनम जैसे ही आधार पर मांगी जमानत

राज के वकील फुयोसा योबिन ने कहा कि सोनम (सोनम रघुवंशी केस) जैसे ही आधार पर हमने जमानत मांगी है। तर्क दिए हैं कि गिरफ्तारी प्रक्रिया विधिक तरीके से नहीं हुई है। इसके पहले सोनम की जमानत पर तर्क दिए गए थे कि गिरफ्तारी में संविधान के मौलिक अधिकार का उल्लंघन हुआ है। गिरफ्तारी का सही कारण नहीं बताया गया है। पुलिस ने कई कागजों में धारा 103(1) हत्या की जगह 403(1) लिखी है, जो बीएनएस में धारा ही नहीं है। यह केवल आईपीएसी में थी, जो खत्म हो चुकी है। ऐसे में बचाव पक्ष को मौका नहीं दिया गया है। अब इन्हीं तर्कों पर राज ने भी जमानत मांगी है।

इन शर्तों पर जमानत मिली थी सोनम को

शिलांग कोर्ट ने गिरफ्तारी प्रक्रिया में खामी मानते हुए सोनम की जमानत मंजूर कर दी थी। इसके साथ ही उसे 50 हजार की गारंटी देने, दो जमानतदार देने, शिलांग कोर्ट के दायरे से बाहर न जाने और गवाहों या साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ न करने की शर्तें लगाई गईं। इसके बाद सोनम के पिता देवीसिंह शिलांग गए, जमानत दी और फिर अपनी बेटी को लेकर होटल में रहने चले गए।

राजा रघुवंशी का परिवार नाराज

उधर सोनम की जमानत के बाद राजा का परिवार बेहद गुस्से में है। भाई विपिन ने इसमें जमानत का विरोध कर हाईकोर्ट जाने की बात कही है, साथ ही सीबीआई जांच की मांग की है।

इस मामले में सोनम के परिवार की मिलीभगत की भी बात कही गई है। विपिन ने यहां तक कहा कि राज की भी जमानत हो जाएगी और सोनम व राज शादी कर लेंगे।

सोनम का भाई बोला- राज ने की चोरी

उधर सोनम के भाई गोविंद सिंह ने कहा कि मैं आज भी राजा के परिवार के साथ हूं। मेरा पूरा व्यापार चौपट हो चुका है। सारे आरोप बेबुनियाद हैं। मेरे गोदाम पर राज ने चोरी की और घोटाला किया। मन में तो आता है कि मैं सुसाइड कर लूं। मेरी ओर से सोनम के लिए कोई वकील नहीं किया गया है। सारे आरोप गलत हैं।

सोनम के बाद प्रेमी राज कुशवाह ने भी मांगी जमानत, राजा रघुवंशी का भाई विपिन बोला- दोनों कर लेंगे शादी

सोनम रघुवंशी के पिता ने भरी जमानत राशि, जेल से आई बाहर, पुलिस की यह चूक पड़ी भारी

सोनम रघुवंशी नहीं आ सकेगी इंदौर, 50 हजार बांड और इन शर्तों पर मिली बेल

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, राजा के बड़े भाई विपिन ने की पुष्टि

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: d sutr