ईरान ने अमेरिका से सीजफायर वार्ता रोकी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर विचार
खबरें काम की | top news: ईरान ने अमेरिका के साथ सीजफायर वार्ता फिलहाल रोक दी है। तेहरान का कहना है कि लेबनान में इजराइली हमले रुकने तक कोई बातचीत नहीं होगी।
ईरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने और अन्य रणनीतिक मोर्चों को सक्रिय करने पर भी विचार कर रहा है।
भारत ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद प्रक्रिया शुरू की
भारत ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सौदा लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये का है और सरकार-से-सरकार आधार पर होने वाली यह डील देश की सबसे बड़ी रक्षा खरीद परियोजनाओं में गिनी जा रही है।
नेपाल में पीएम बालेन शाह के भारत की जमीन कब्जे के दावे पर संसद में विरोध
नेपाल की संसद में प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत जमीन कब्जाने के दावे पर विपक्ष ने विरोध जताया। सांसदों ने कहा कि या तो पीएम अपने बयान को वापस लें या इस दावे के समर्थन में ठोस सबूत पेश करें। विपक्ष ने चेतावनी दी कि बिना सबूत ये देश की विदेश नीति पर असर डाल सकता है।
CBI बोली- पुणे टीचर ने NEET पेपर अरेंज किया, 3 आरोपी हिरासत में
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने कहा कि पुणे के टीचर हर्षदकुमार शाह ने पेपर अरेंज किया। गिरफ्तार आरोपी 15 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। SC ने री-एग्जाम पेन-पेपर मोड में कराने का निर्देश दिया। जांच में पेपर मनीषा के मोबाइल से बरामद हुआ।
भ्रष्टाचार पर सरकार का एक्शन, ढ़ाई साल में 26 अफसरों की छुट्टी, 28 की पेंशन आजीवन बंद
राजस्थान में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और लापरवाही के मामलों में दागी पाए अफसरों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। इसमें ढाई साल में अब तक एक RAS समेत कुल 26 अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। एक IAS अधिकारी समेत 435 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। रिटायर हो चुके 28 अधिकारियों की पेंशन हमेशा के लिए बंद कर दी है।
मानसून जल्द केरल पहुंचेगा: राजस्थान में ओले, एमपी-बिहार में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2-3 दिनों में केरल पहुंच सकता है। देशभर में हीटवेव खत्म हो गई है। राजस्थान के अजमेर, नागौर और चित्तौड़गढ़ में ओले गिरे, जबकि एमपी और बिहार समेत पांच राज्यों में आंधी और बारिश का दौर जारी है।
गुजरात में 12 शेर, MP में 10 बाघों की मौत, CDV वायरस की आशंका
गुजरात के गिर जंगल में 12 शेर और मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में 10 बाघों की मौत हुई। वन विभाग ने शेरों और बाघों में CDV वायरस के लक्षण पाए हैं, लेकिन अब तक रिपोर्ट जारी नहीं हुई। अधिकारियों ने अलर्ट मोड में बचाव अभियान शुरू किया है।
राहुल गांधी बोले- 12वीं आंसरशीट मोबाइल से स्कैन, खास वेंडर को फायदा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CBSE में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका दावा है कि 12वीं की आंसरशीट मोबाइल से स्कैन की गई और कुछ पन्नों को न ठीक से स्कैन करना खास वेंडर को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। उन्होंने रीवैल्युएशन फीस पर भी सतर्क रहने की चेतावनी दी।
अन्नामलाई दिल्ली पहुंचे BJP नेताओं से मुलाकात, नई पार्टी की चर्चा जारी
तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। वे BJP के शीर्ष नेताओं से मिल सकते हैं। एयरपोर्ट पर उनकी कार पर BJP का झंडा नहीं था। अन्नामलाई ने नई पार्टी की चर्चाओं पर दो दिन बाद विस्तृत बातचीत का ऐलान किया।
फर्जी बीमा क्लेम पर सरकारी डॉक्टर गिरफ्तार, 2 करोड़ का झूठा दावा पेश करने का है आरोप
राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ के कपासन में सरकारी डॉ. सुग्रीव मीणा को गिरफ्तार किया। उन पर करीब 2 करोड़ के फर्जी बीमा क्लेम में शामिल होने का आरोप है। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की असली बीमारी को छुपाकर बिजली के करंट से हुई मौत बताई गई, ताकि बीमा कंपनियों से करोड़ों रुपए का क्लेम लिया जा सके। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

