Dailyhunt
The Hind Voice 1 year ago
सिर्फ 10 रुपए में अब करें लंबा सफर तय - Odesse के इस इलैक्ट्रिक व्हीकल से

देश की प्रतिष्ठित इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटी कंपनी ओडिसी अब आपके शहर पूर्णिया में भी आगया है । ओडिसी के नए आउटलेट नज़ीर मोटर्स का पूर्णिया के गुलाबबाग में भव्य शुभारंभ हुआ । उद्घाटन के मौके पर बिहार सरकार की पूर्व मंत्री बीमा भारती, पूर्णिया नगर निगम के पूर्व चेयरमैन शाहिद रज़ा और कंपनी के सेल्स प्रसिडेंट अजय बुडकी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । सबने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का भव्य शुभारंभ किया ।

महज़ 10 रुपए में आप लंबे सफर को आसानी से ओडिसी के बाइक्स और स्कूटी से तय कर सकते हैं। शोरूम में इलेक्ट्रिक से चलने वाली एक से बढ़कर एक टू व्हीलर गाड़ियों का भव्य कलेक्शन लाया गया है ।
यहां मॉडर्न स्कूटी से लेकर स्पोर्ट्स बाइक तक उपलब्ध हैं।

आए हुए अतिथियों ने बताया कि गुलाबबाग स्थित जैन कॉलोनी में नजीर मोटर्स की शुरुआत की गई है । जहां ऑडीसे इलेक्ट्रिक व्हीकल की सभी गाड़ियां आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। प्रयावरण संरक्षण के तहत इलेक्ट्रिक गाड़ियों के आने से पर्यावरण संतुलित होगा । और इस कदम के लिए नज़ीर मोटर्स के प्रोपराइटर नज़ीर का आभार व्यक्त किया ।
साथ ही नए प्रतिष्ठान के लिए बधाइयां दी ।

कंपनी के सेल्स प्रसिडेंट अजय बुडकी ने बताया कि इस शोरूम में एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं, इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर इलेक्ट्रिक रेसिंग बाइक भी उपलब्ध है। जो पूर्णिया वासियों को काफी पसंद आएगा । इसमें बैटरी से चलने के कारण ईंधन की खपत नहीं होगी और महज़ 10 रुपए के बिजली में लंबे सफर को तय कर लेगा ।
नज़ीर मोटर्स के प्रोपराइटर नज़ीर खान के भाई और राजद के वरिष्ठ नेता रुस्तम खान ने बताया कि इस शोरूम के पूर्णिया में खुल जाने से पूर्णिया वासियों को काफी फायदा मिलेगा ।


शोरूम ओपनिंग ऑफर के तौर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है । अगर कोई भी ग्राहक नजीर मोटर्स से ऑडीसी बाइक्स की खरीददारी 16,17,और 18 सितम्बर तक करते हैं तो उन्हें एक ग्राम सोने का सिक्का मुफ्त इनाम के तौर पर दिया जाएगा । इसके अलावा भी ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहार रखे गए हैं ।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has been published by the user directly on Dailyhunt, an intermediary platform. Dailyhunt has neither reviewed nor has knowledge of such content. Publisher: The Hind Voice