Dailyhunt
बरेली में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी, फंदे से लटका मिला शव; पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि से हड़कंप

बरेली में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी, फंदे से लटका मिला शव; पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि से हड़कंप

TV9 UP 2 weeks ago

त्तर प्रदेश के बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया. इसके बाद उसका शव घर में फंदे से लटका मिला.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, जिसके बाद से पूरे गांव में हड़कंप मचा है. वहीं, पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए दो टीमों का गठन किया है.

दरअसल, गांव में नाबालिक का शव फंदे से लटका मिला था. परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो पैरे तले जमीन खिसक गई. रिपोर्ट में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान सामने आए हैं. हालांकि, बच्ची की मौत का कारण हैंगिंग को ही बताया गया है.

एक दिन पहले बच्ची को मां ने डंडे से पीटा था

जांच में यह भी पता चला है कि घटना से एक दिन पहले बच्ची को उसकी मां ने डंडे से पीटा था. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच कर रही है. शुरुआती पूछताछ में मां ने दुष्कर्म जैसी किसी बात से इनकार किया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच की दिशा बदल गई. मां से दोबारा पूछताछ की गई.

नाबालिग का पिता मजदूरी के लिए बाहर था. उसकी मां गल्ला लेने कोटे की दुकान पर गई थी. घर पर दोनों बेटियां थीं, जब छोटी बेटी कमरे में गई तो उसने अपनी बड़ी बहन को फंदे से लटका देखा. उसने फोन पर वीडियो कॉल कर पिता को सूचना दी, और घर लौटी मां ने पुलिस को जानकारी दी. बादल में पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था.

पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि- SP अंशिका वर्मा

पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अंशिका वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जांच में सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले बालिका को उसकी मां ने डंडे से पीटा था. घटना के वक्त उसकी छोटी बहन भी मौजूद थी. पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP