Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बेतवा में नहा रहा था युवक, तभी मगरमच्छ ने किया हमला; दोस्तों के बीच से खींच ले गया शिकारी

बेतवा में नहा रहा था युवक, तभी मगरमच्छ ने किया हमला; दोस्तों के बीच से खींच ले गया शिकारी

TV9 UP 6 days ago

त्तर प्रदेश के झांसी में बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां उफनती बेतवा नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए 21 वर्षीय युवक रणवीर यादव पर एक मगरमच्छ ने अचानक हमला किया.

जब तक वह संभल पाता, मगरमच्छ उसे अपने मजबूत जबड़ों में दबोचकर गहरे पानी में खींच ले गया. घटना के वक्त वहां मौजूद रणवीर के दोस्त बेबस होकर चीखते चिल्लाते रह गए.

यह दिल दहला देने वाली घटना झांसी के ढिकौली गांव के पास की है. बता दें कि शुक्रवार को बारिश के कारण बेतवा नदी पूरे उफान पर थी. पानी बेहद गंदा और मटमैला था. इसी पानी में छिपा बैठा मौत का शिकारी इस 21 साल का युवक रणवीर को उसके दोस्तों के सामने से मौत के मुंह में खींच ले गया. रणवीर के दोस्तों ने बताया कि सभी दोस्त एक साथ बेतवा में नहाने के लिए उतरे थे.

बेबस नजर आए दोस्त

अचानक विशालकाय मगरमच्छ ने रणवीर पर हमला बोला और संभलने का मौका दिए बिना गहरे पानी में खींच ले गया. दोस्तों ने बताया कि इस खूंखार शिकारी के आगे वह बेवश हो गए. उन्होंने खूब चीख-पुकार मचाई, लेकिन वह अपने दोस्त को बचा नहीं पाए. ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम पिछले 8 घंटे से लगातार उफनती नदी और मटमैले पानी के बीच युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

चूंकि नदी में तेज बहाव है. इसके अलावा मगरमच्छ की मौजूदगी भी इस सर्च ऑपरेशन में सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. बचाव दलों के मुताबिक अभी तक रणवीर की कोई खबर नहीं मिली है. वहीं घटना के बाद से ही नदी किनारे ग्रामीणों का हुजूम जुटा हुआ है. रणवीर के माता-पिता एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इनपुट: विवेक शर्मा, झांसी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP