Dailyhunt
डिप्टी CM केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक की फ्लाइट की लखनऊ में नहीं हो पाई लैंडिंग, पायलट के 3 प्रयास फेल

डिप्टी CM केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक की फ्लाइट की लखनऊ में नहीं हो पाई लैंडिंग, पायलट के 3 प्रयास फेल

TV9 UP 1 week ago

त्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दिल्ली प्रवास पर थे. आज दोनों एक साथ वापस लखनऊ आ रहे थे, लेकिन उनकी फ्लाइट डायवर्ट कर दी गई. दरअसल, दोनों जिस फ्लाइट में सवार थे, लखनऊ में उसकी लैंडिंग के लिए तीन बार कोशिशें की गईं.

लेकिन तीनों प्रयास फेल रहे.

दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई. दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट भोपाल में उतारी गई . जानकारी के मुताबिक लखनऊ में इस वक्त मौसम बेहद खराब है. आंधी-बारिश की स्थिति है. ऐसे में पायलट को फ्लाइट लैंड करने में सफलता नहीं मिली. इसके बाद फ्लाइट को भोपाल के लिए डायवर्ट कर दिया गया.

दोनों डिप्टी सीएम की अखिलेश के साथ X पर तीखी सियासी जंग

केशव प्रसाद मौर्या-ब्रजेश पाठक का सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच इन दिनों X पर तीखी सियासी जंग छिड़ी हुई है. इसकी शुरुआत तब हुई जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने बुद्ध पूर्णिमा पर कुशीनगर स्थित बुद्ध परिनिर्वाण स्थल से वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वीडियो पर तंज कसा था. उन्होंने एक्स पर लिखा था कि 'दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती'.

अखिलेश के तंज पर ब्रजेश पाठक का पलटवार

दोनों डिप्टी सीएम की ओर से अखिलेश के ट्वीट पर पलटवार हुआ था. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा था कि ‘आज के नए उत्तर प्रदेश की सुपर जोड़ी की चर्चा सब जगह है. इसलिए अखिलेश जी मैं आपकी परेशानी को समझ सकता हूं. मेरे परम मित्र और पारिवारिक सदस्य केशव प्रसाद मौर्य और मेरे घर के दरवाजे जनता जनार्दन की सेवा के लिए 24 घंटे खुले हैं. हम बातों से ज्यादा धरातल पर कार्य करने में भरोसा रखते हैं.’

उन्होंने आगे लिखा था कि ‘तुष्टीकरण और कुत्सित राजनीति आपकी वही पुरानी नीति है, जनता सब जानती है. कुर्सी मोह से ग्रसित कुत्सित राजनीति का जनता पर असर नहीं होने वाला है. यह नया उत्तर प्रदेश है यहां विकास भी है, जनता का विश्वास भी है, साथ भी है और आशीर्वाद भी है.’

उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए आगे लिखा, ‘मेरी आपको सलाह है कि फर्जी बयानों में कुछ नहीं रखा है, जनता सब कुछ जानती है. चुनावो में जनता लगातार आपको आईना दिखाती रहती है और आगामी चुनावों में भी दिखाएगी. हम भगवान बुद्ध के शांति, बंधुत्व और सौहार्द के पथ पर सबका साथ, सबका विकास की विचारधारा के साथ अग्रसर हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की पूर्ति लिए दृढ़संकल्पित हैं.’

केशव प्रसाद मौर्या ने भी अखिलेश को दिया था जवाब

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को जबाव देते हुए कहा, 'एक फिट और हिट जोड़ी से आपका घबराना निहायत ही जायज है. आपकी जानकारी के लिए यह अच्छा भी है क्योंकि केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक जी की जोड़ी आज जनता के भरोसे की पहचान बन चुकी है. मैं, सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के वंश का प्रतिनिधि हूं और अखंड भारत के लिए संकल्पित हूं.'

उन्होंने कहा कि लेकिन योजनाबद्ध तरीके से आपके संरक्षण में शाक्य समाज सहित कुशवाहा, मौर्य, सैनी और अन्य वंचित व कमजोर वर्गों पर किए गए अत्याचारों को देश-प्रदेश न भूला है और न ही भूलेगा. इन अन्यायों का जवाब आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से कमल खिलाकर दिया जाएगा. 2047 तक हर अन्याय का पूरा हिसाब किया जाएगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP