Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एक साल के मासूम को बेचने की धमकी, महिला से जबरन कराया देह व्यापार; एक्शन में पुलिस

एक साल के मासूम को बेचने की धमकी, महिला से जबरन कराया देह व्यापार; एक्शन में पुलिस

TV9 UP 1 week ago

त्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक झकझोर देने वाली वारदात हुई है. यहां एक महिला को डरा-धमकाकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया. आरोपी ने पीड़िता के एक साल के मासूम बच्चे को बेचने की धमकी देकर विभिन्न होटलों में भेजा गया.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वारदात लखनऊ के चिनहट स्थित होटल प्राइसलेस का है. पीड़िता का आरोप है कि इस वारदात में आरोपी से होटल वाले भी मिले हुए हैं.

यहां रहने वाली पीड़िता ने बताया कि पहले उसे ब्लैकमेल कर रेप किया गया, फिर आरोपी ने उसके बच्चे को बेचने की धमकी दी और मारपीट कर उसे देहव्यापार के लिए भी मजबूर किया. यही नहीं, आरोपी ने उसे एक महीने तक बंधक भी बनाकर रखा. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने पुलिस में तुरंत शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. अब उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है.

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अनिल कुमार ने उसका अश्लील वीडियो बनाया था. यही वीडियो दिखाकर उसे बार बार ब्लैकमेल किया. यहां तक कि उसके बच्चे को घायल कर दिया और उसका सामान छीन लिया, जो अब तक वापस नहीं किया है. बाद में आरोपी उसे होटल में भी ले जाने लगा और उससे जबरन देह व्यापार कराया. इस वारदात में होटल वाले भी आरोपी से मिले हुए है. पीड़िता के मुताबिक उसके साथ इस तरह की ज्यादती करीब 25 दिनों से लगातार हो रही है.

जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता की शिकायत पर अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस वारदात में पुलिस पीड़िता की शिकायत का सत्यापन करने के साथ ही वारदात में होटल वालों की मिलीभगत की भी पड़ताल कर रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP