Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गाजियाबाद के बाद अब बरेली में चाकूबाजी, वकील और उनके मामा-मामी पर हमला; आरोपी फरार

गाजियाबाद के बाद अब बरेली में चाकूबाजी, वकील और उनके मामा-मामी पर हमला; आरोपी फरार

TV9 UP 1 week ago

त्तर प्रदेश के बरेली में गाजियाबाद के छात्र सूर्या हत्याकांड जैसी घटना दोहराने की कोशिश का मामला सामने आया है. प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक वकील और उनके मामा-मामी पर जानलेवा हमला किया गया.

पीड़ित वकील का आरोप है कि बिलाल घोसी नाम के युवक ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.

दरअसल, मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गुलाब नगर स्थित बगिया वाली गली का है. सुभाषनगर निवासी बृजेश मिश्रा, जो पेशे से वकील हैं, देर रात अपने मामा के घर आए हुए थे. जब वह अपने घर वापस जाने के लिए बाइक पर बैठने लगे, तभी पीछे से बिलाल घोसी ने उन पर हमला कर दिया. आरोपी ने पहले उन्हें पकड़ लिया और फिर चाकू से वार कर दिया.

मामा और मामी बचाने आए तो उनपर भी हमला

पीड़ित वकील का आरोप है कि उनकी आवाज सुनकर मामा और मामी मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश की. आरोप है कि इस दौरान बिलाल घोसी ने उनके साथ भी मारपीट की और चाकू से हमला करने का प्रयास किया. अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बृजेश मिश्रा ने हिम्मत दिखाते आरोपी का मुकाबला किया.

बृजेश मिश्रा के मुताबिक उन्होंने पास में रखा डंडा उठा लिया और आरोपी का मुकाबला किया. इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकला. घटना के बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

प्रेमनगर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बृजेश मिश्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी बिलाल घोसी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा हैं. देर रात हुई इस घटना से क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है. पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP