Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'हश्र में होगा पूरा हिसाब.' 10 दिन बाद उठनी थी बहन की डोली, LIVE वीडियो बना युवक ने कर खुदकुशी

'हश्र में होगा पूरा हिसाब.' 10 दिन बाद उठनी थी बहन की डोली, LIVE वीडियो बना युवक ने कर खुदकुशी

TV9 UP 1 week ago

त्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इसमें एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. इस वारदात को अंजाम देते समय युवक ने वीडियो भी बनाया.

इस वीडियो में उसने कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका पूरा हिसाब ‘हश्र’ (परलोक) में होगा. मामला मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में चक फाजलपुर गांव का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

यहां रहने वाला 19 वर्षीय फरत अली रेलवे में मजदूरी करता था. शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे उसने लाइव सुसाइड किया है. मौत को गले लगाने से पहले उसने अपने मोबाइल फोन से एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने सुसाइड की वजह बताई है. इस घटना के वक्त उसकी पांच साल की भतीजी इनायत भी पास में मौजूद थी. वायरल वीडियो में इस बच्ची की आवाज भी सुनी जा रही है, जो युवक से बार बार पूछ रहे है कि बंदूक से क्या करने वाले हैं.

प्रेम प्रसंग का मामला बता रही पुलिस

सूचना मिलने पर बिलारी के सीओ अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने जांच पड़ताल के बाद संभावना जताई कि यह मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है. बता दें कि फरत की बहन की शादी तय थी. 10 दिन बाद ही उसकी बारात आने वाली थी. इसके लिए घर में जश्न का माहौल था और शादी समारोह की तैयारियां चल रहीं थीं. वहीं अब इस घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है.

आत्महत्या का लाइव वीडियो वायरल

इस सुसाइड कांड का वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है. यह क्लीप बेहद विचलित करने वाला है. वीडियो की शुरुआत में फरत अली यह कह रहा है कि कुछ लोग उसे बहुत ज्यादा परेशान कर रहे हैं, कैमरे के हिलने और कमरे के फर्श व कूलर की तरफ घूमने के दौरान बैकग्राउंड में एक बच्ची के रोने और सहमकर चिल्लाने की आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं. मासूम भतीजी अपने चाचा के हाथ में बंदूक देखकर बार-बार पूछती रही कि वह इससे क्या करने वाले हैं, लेकिन युवक ने कोई जवाब नहीं दिया.

फरत ने वीडियो में अपनी मौत के लिए खुद को ही कसूरवार ठहराया और गुजारिश की कि उसके माता-पिता को तंग न किया जाए. अंत में उसने भावुक होकर कहा कि जिसने भी उसका दिल दुखाया है, उससे अब सीधे ‘हश्र’ (परलोक) में मुलाकात होगी. फिर वह धार्मिक शब्दों का उच्चारण करता है और तभी एक जोरदार धमाका होता है और फोन नीचे गिर जाता है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक की मां फिरदौसी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की मां ने बताया कि घटना के वक्त उनकी तबीयत काफी खराब थी और वह सो रही थीं, इसलिए उन्हें शुरुआत में कुछ समझ नहीं आया था. घर की बहू ऊपर रोटियां बना रही थी, तभी अचानक कमरे के भीतर से बच्ची के जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई थी.

अनहोनी की आशंका में जब लोग दौड़े, तो कमरा अंदर से पूरी तरह लॉक था, जिसके बाद खिड़की तोड़कर वे लोग अंदर दाखिल हुए और लहूलुहान शव को बाहर निकाला था. परिजनों के मुताबिक, फरत अली स्वभाव से बिल्कुल सामान्य था और उसने कभी भी अपनी किसी परेशानी या नाराजगी का जिक्र घरवालों से नहीं किया था. वह पंजाब में रहकर अपना काम-धंधा करता था और महज 5-6 दिन पहले ही परसों अपने घर लौटा था.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP