Dailyhunt
जब IAS बनने के लिए सीधे DM के पास पहुंचा 11वीं का छात्र, टिप्स के साथ फोन नंबर भी मिला

जब IAS बनने के लिए सीधे DM के पास पहुंचा 11वीं का छात्र, टिप्स के साथ फोन नंबर भी मिला

TV9 UP 2 weeks ago

मारे देश में सबसे मुश्किल और प्रतिष्ठित एग्जाम UPSC का होता है, जिसके बाद अभ्यर्थी IAS, आईपीएस आदि बनते हैं. अभ्यर्थी दिन रात इसके लिए मेहनत करते हैं. कई बार छात्र मार्गदर्शन के लिए कोचिंग भी करते है.

कानपुर में एक छात्र ऐसा भी है जो आईएएस बनने की इच्छा रखता है और इसके लिए वो सीधे शहर के डीएम के पास पहुंच गया.

कानपुर के पुलकित शुक्ला कक्षा 11वीं के छात्र हैं, जब वो कक्षा 8 में थे तब से ही उन्होंने आईएएस बनने का एक सपना देखा. इसके लिए पुलकित ने एक रास्ता निकला सीधे आईएएस से मिल कर उनसे मार्गदर्शन लेने का. इसके बाद पुलकित सीधे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के जनता दरबार में पहुंच गए. वहां पर उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए अर्जी लगाई.

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताए IAS बनने के सभी गुर

पुलकित ने कानपुर डीएम से कहा कि वह भी भविष्य में यूपीएससी का एग्जाम निकालना चाहते हैं और इसके लिए मार्गदर्शन दिया जाए. डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जब पुलकित का जज्बा देखा तो उन्होंने पास बैठे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस संदीप कुमार से कहा कि वो उसका मार्गदर्शन करें और उसको बताइए कि आईएएस बनने के लिए क्या किया जाता है.

इसके बाद आईएएस संदीप कुमार ने पुलकित को आईएएस बनने के सभी गुर बताए. उन्होंने बताया कि विषय का चुनाव कैसे किया जाता है, रोज कितने घंटे की पढ़ाई करनी चाहिए, इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ जानकारी लेने के लिए करना चाहिए मनोरंजन के लिए नहीं. आईएएस द्वारा ‘प्रैक्टिकल कोचिंग’ मिलने के बाद पुलकित सही में पुलकित हो उठे.

IAS ने गाइड किया, साथ ही अपना नंबर भी दिया

पुलकित ने बताया कि यह उनका सपना है कि एक दिन वो भी आईएएस बने और देश की सेवा करें. उन्होंने बताया कि आईएएस संदीप कुमार ने ना सिर्फ उनको बहुत अच्छे से गाइड किया बल्कि अपना नंबर भी दिया और कहा कि जब भी कुछ पूछना हो तब पूछ सकते है. वहीं, आईएएस संदीप कुमार ने भी पुलकित को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP