Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जेल से छूटकर पहुंचा ससुराल, पत्नी को विदा कराकर लाते समय मार दी गोली; मच गया कोहराम

जेल से छूटकर पहुंचा ससुराल, पत्नी को विदा कराकर लाते समय मार दी गोली; मच गया कोहराम

TV9 UP 4 days ago

त्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुआ था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. उसकी तलाश में पुलिस की अलग अलग टीमों का गठन किया गया है.

जानकारी के मुताबिक जेल से छूटने के बाद आरोपी ससुराल पहुंचा था. उसने पत्नी को अपने घर ले जाने का झांसा दिया और कुछ दूर आगे ले जाकर खेतों में उसे गोली मार दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया. फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनमें वह कई गंभीर मामलों में भी आरोपी रहा है.

घटना के बाद मचा हड़कंप

यह वारदात अलीगढ़ में जवां थाना क्षेत्र के सिया रफीपुर गांव की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पत्नी काफी समय से अपने मायके में रह रही थी. इधर, उसका पति दिनेश करीब 10 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था. इसके बाद वह ससुराल पहुंचा और पत्नी को मनाकर अपने घर ला रहा था. परिवार को उम्मीद थी कि दोनों के बीच रिश्ते सुधर जाएंगे, लेकिन रास्ते में खेत पर ले जाकर उसने पत्नी को गोली मार दी. इससे इलाके में हड़कंप मच गया.

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसी के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. मृतका के भाई दीपक का आरोप है कि उनका बहनोई आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा. करीब 17 साल के वैवाहिक जीवन में अधिकांश समय वह जेल में ही रहा, जिसकी वजह से उनकी बेटी का जीवन पूरी तरह बर्बाद हो गया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP