Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कन्नौज: पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव और नीलू यादव को 8-8 साल की जेल, गेंगस्टर एक्ट में कोर्ट का बड़ा फैसला

कन्नौज: पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव और नीलू यादव को 8-8 साल की जेल, गेंगस्टर एक्ट में कोर्ट का बड़ा फैसला

TV9 UP 1 week ago

न्नौज जिला कोर्ट ने शुक्रवार को नाबालिग लड़की से रेप के मामले में पूर्व समाजवादी पार्टी नेता नवाब सिंह यादव और उनके भाई नीलू यादव को 8-8 साल की सजा सुनाई है. दोनों पर 10-10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया.

साथ ही सह-आरोपी पूजा तोमर को 6 साल की सजा दी गई. कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को पहले ही दोषी करार दे दिया था.

वहीं, आज कन्नौज जिला कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दोषियों के खिलाफ सजा का ऐलान किया. यह घटना अगस्त 2024 की है, जब नौकरी दिलाने के बहाने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया था. यहां तक की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवाब सिंह यादव को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों गिरफ्तार किया था.

पीड़िता ने तुरंत डायल-112 पर मांगी थी मदद

पुलिस के अनुसार, पूजा तोमर नाम की महिला ने नाबालिग लड़की को नौकरी दिलाने के बहाने नवाब सिंह यादव के पास एक कॉलेज ले जाकर फंसाया. वहां नवाब सिंह यादव और उनके भाई नीलू यादव ने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने तुरंत डायल-112 पर फोन कर मदद मांगी. जिसके बाद नवाब सिंह यादव रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ था.

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी. पुलिस का आरोप है कि आरोपियों ने एक अपराधिक नेटवर्क चलाया हुआ था, जिसके जरिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता था और बाद में मामले को मोड़ने की कोशिश की जाती थी. वहीं, मामले में दोषी सह-आरोपी पूजा तोमर पीड़िता की रिश्ते में बुआ लगती है.

POCSO मामले की सुनवाई अभी अदालत में जारी

कन्नौज कोर्ट में लंबे समय से चल रहे मुकदमे में विशेष लोक अभियोजक की दलीलों के बाद कोर्ट ने आरोपियों को दोषी ठहराया था. अब गैंगस्टर कोर्ट के न्यायाधीश रजनीश मोहन ने सजा का ऐलान किया. यह सजा आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत दी गई है, जबकि मुख्य दुष्कर्म (POCSO) मामले की सुनवाई अभी अदालत में जारी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP