Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लखनऊ में घर बसाने का बड़ा मौका! LDA ने फिर शुरू किया प्रीमियम फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन, ये है प्रक्रिया

लखनऊ में घर बसाने का बड़ा मौका! LDA ने फिर शुरू किया प्रीमियम फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन, ये है प्रक्रिया

TV9 UP 1 week ago

दि आप भी राजधानी लखनऊ में बसने की चाहत रखते हैं और अब तक कहीं कोई मकान या फ्लैट नहीं खरीद पाए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. खासतौर पर प्रीमियम अपार्टमेंट की तलाश कर रहे लोगों को एलडीए ने एक बड़ा मौका दिया है.

इसमें ऐशबाग स्क्वायर और पार्क व्यू अपार्टमेंट में बिकने से रह गए फ्लैटों की बिक्री के लिए एलडीए ने एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. अब ऐशबाग स्क्वायर में 276 और पार्क व्यू अपार्टमेंट के 118 फ्लैट बिकने के लिए तैयार हैं.

एलडीए के ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के लिए 1 जून से 30 जून 2026 तक सुविधा उपलब्ध करा दी गई है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एलडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन होगी. जो भी इच्छुक हों, सीधे वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह जानकारी एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि एक महीने यह पोर्टल लाइव रहेगा.

ये है प्रक्रिया

एलडीए के अधिकारियों के मुताबिक इन फ्लैट्स के रजिस्ट्रेशन के लिए अनुमानित मूल्य की 5 प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा. हालांकि आरक्षित वर्ग के लिए यह रकम महज 2.5 प्रतिशत तय की गई है. लारी के माध्यम से फ्लैटों का आवंटन होगा. एलडीए उपाध्यक्ष के मुताबिक ये फ्लैट्स ऐशबाग में मिल रोड पर ऐशबाग स्क्वायर में होंगे. इनमें 3 बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के कुल 384 फ्लैट्स शामिल हैं.

इतनी है कीमत

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक सभी फ्लैट करीब 1900 वर्गफीट के हैं. इनकी कीमत 1.11 करोड़ रुपये से शुरू है. इनमें से 108 फ्लैटों का आवंटन पहले ही हो चुका है. शेष बचे 276 फ्लैटों के लिए नए सिरे से रजिस्ट्रेशन हो रहा है. इसी प्रकार बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने प्रस्तावित पार्क व्यू अपार्टमेंट में कुल 364 फ्लैट्स हैं. 154 एवं 195 वर्गमीटर के इन 3 बीएचके फ्लैट की कीमत लगभग 75 लाख रुपये से शुरू होती है.

कब मिलेगा पजेशन

एलडीए उपाध्यक्ष के मुताबिक इन अपार्टमेंट्स का निर्माण की समय सीमा 3 साल रखी गई है. वहीं अगले दो साल के अंदर जरूरी औपचारिकताओं के बाद आवंटियों को पजेशन दे दिया जाएगा. फ्लैट्स आवंटन के बाद आवंटियों को 36 महीने की समान किश्तों में पूरी रकम का भुगतान करना होगा. हालांकि जो आवंटी 45 से 90 दिनों में पूरी राशि जा करेंगे, उन्हें 6 से 4 प्रतिशत की छूट मिल जाएगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP