Dailyhunt
लखनऊ से दुबई जा रहे यात्री के बैग में मिला तमंचा, गोंडा का रहने वाला है आरोपी

लखनऊ से दुबई जा रहे यात्री के बैग में मिला तमंचा, गोंडा का रहने वाला है आरोपी

TV9 UP 2 weeks ago

राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर अवैध तमंचा मिलने से हड़कंप मच गया है. दुबई जाने की तैयारी में एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री के बैग से 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ.सुरक्षा जांच के दौरान लेवल-4 पर तैनात एमएसएफ कर्मियों ने संदिग्ध सामान की जांच की.चेकिंग के दौरान बैग से .312 बोर का अवैध तमंचा मिलने पर तुरंत सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं.यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-193 से दुबई जाने वाला था.

गोंडा का बताया जा रहा है आरोपी

पकड़ा गया यात्री मूल रूप से गोंडा जिले का निवासी बताया जा रहा है. तमंचा मिलने की सूचना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर सरोजिनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया.पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी तमंचा एयरपोर्ट तक कैसे लेकर पहुंचा.

सैंपल के तौर तमंचा ले जाने का संदेह

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक पर दुबई में अवैध तमंचे के कारोबार के लिए इसे सैंपल के तौर पर ले जाने का संदेह है. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. उससे पूछताछ की जा रही है. उसके बैग में तमंचा कैसे आया, इसको लेकर उसने अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP