Dailyhunt
पहले बेटी-बहन से छेड़छाड़, फिर दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव; गुस्से में GF ने उठाया खौफनाक कदम

पहले बेटी-बहन से छेड़छाड़, फिर दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव; गुस्से में GF ने उठाया खौफनाक कदम

TV9 UP 1 week ago

त्तर प्रदेश के बिजनौर में 28-29 अप्रैल की रात हुए अनुज हत्याकांड का हैरतंगेज खुलासा हुआ है. यह वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद अनुज की ही लिव-इन पार्टनर शोभा ने अंजाम दिया था.

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने शोभा को अरेस्ट कर लिया और पूछताछ की. इस दौरान शोभा ने जो खुलासे किए, वह सुनकर पुलिस भी हिल गई. मामला बिजनौर में नगीना देहात के जुलाहापुर गांव के जंगल का है.

पुलिस के मुताबिक इस जंगल में 29 अप्रैल को सुबह करीब साढे आठ बजे छब्बीस साल के युवक का शव मिला था. युवक की पहचान जुलाहापुर के ही रहने वाले अनुज के रूप में हुई थी. उसके सिर पर गन शाट का घाव था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनुज का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की. इस दौरान अनुज की मां ने पुलिस को बताया कि वह करीब दो साल से एक शोभा नामक महिला के साथ रह रहा था. 28 अप्रैल की देर शाम दोनों बाइक पर सवार होकर गए थे. कुछ देर बाद शोभा तो वापस आ गई थी, लेकिन अनुज नहीं लौटा था. वहीं अगले दिन उसका शव मिला है.

पहले से शादीशुदा है शोभा

इस इनपुट पर पुलिस ने शोभा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. इस पूछताछ में शोभा ने वारदात कबूल करते हुए वारदात की पूरी कहानी बयां कर दी है. बताया कि वर्ष 2011 में उसकी शादी किरतपुर थाना क्षेत्र के भनेडा गांव में रहने वाले सतेन्द्र के साथ हुई थी. उससे एक बेटी भी हुई, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. इसी बीच साल 2024 में अनुज उसके संपर्क में आया और फिर वह अपनी 10 साल की बेटी और अनुज के साथ नजीबाबाद में किराए का कमरा लेकर रहने लगी.

वारदात की सामने आई वजह

शोभा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि अनुज ना केवल उसकी बेटी के सामने ही सबंध बनाता था, बल्कि उसकी बेटी के साथ भी अश्लील हरकते करता था. यही नहीं, उसकी छोटी बहन मिलने आयी तो अनुज ने उसके साथ भी रेप करने की कोशिश की. इस संबंध में उसने नजीबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में वह जेल भी गया था. अब अनुज उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. इससे परेशान होकर उसने अनुज की हत्या कर दी.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

शोभा ने बताया कि 28 अप्रैल को शाम वह अनुज के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार गयी, जहां कैफे में दोनों ने बीयर पीया और डोसा खाया. नशे की हालत में लौटते समय रात के आठ बज गए थे. उसने मौका देखा और जंगल के पास टॉयलेट के बहाने बाइक रूकवाई और अनुज की अंटी में लगा तमंचा निकाल कर उसकी कनपटी पर लगा दिया. अभी वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसने ट्रिगर दबा दिया. इससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद वह चुपचाप घर आकर सो गयी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: TV9 UP